फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Sun, 03 Feb 2019 07:20 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल हादसा: बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरी, 6 लोगों की मौत

विज्ञापन


बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गई जिससे बड़ा रेल हादसा सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कई लोगों के ट्रेन के कोच में फंसे होने की आशंका है। ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार आ रही थी। 

पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन



जम्मू - कश्मीर में मोदी की रैली आज, रियासत को देंगे 44 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को रियासत के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे जम्मू, श्रीनगर और लेह तीनों जगहों जाएंगे। वे 44 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इनमें 35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट जम्मू संभाग के हैं। श्रीनगर में प्रसिद्ध डल झील भी देखने जाएंगे।

पढ़े पूरी खबर


पटना में राहुल की जन आकांक्षा रैली आज, बदलने लगेगा पूरब की राजनीति का मिजाज

करीब तीन दशक बाद कांग्रेस पार्टी ने पटना के एतिहासिक गांधी मैदान से चुनावी गर्जना करने का साहस जुटाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों की टीम इस रैली को सफल बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
विज्ञापन


पढ़े पूरी खबर


चंदा कोचर, दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

पढ़े पूरी खबर


अमेरिका में लग सकता है आपातकाल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच जारी तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह सीमा पर दीवार की अपनी योजना से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें