प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब चिनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर का नया पर्यटन स्थल बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों को कड़ा संदेश भी दिया है। वहीं पीएम मोदी जून महीने के दूसरे हफ्ते में कनाडा का दौरा करेंगे, जहां वे जी-सात की बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्हें कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया है। उधर, बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल के महीने में आम चुनाव कराए जाएंगे। अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसकी घोषणा की है। इधर, कर्नाटक के बंगलूरू में भगदड़ मामले में केएससीए को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है, अदालत ने केएससीए पर किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विवाद में उलझे अरबपति एलन मस्क के लिए भारत से खुशखबरी है, उनकी अहम परियोजना स्टारलिंक को भारत सरकार से लाइसेंस मिल गई है।
एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
जम्मू कश्मीर में संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : फोटो : @bjp@india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इसे भारत की एकता, इच्छाशक्ति और इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रतीक बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब चिनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर का नया पर्यटन स्थल बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों को कड़ा संदेश भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और उन्हें जी7 सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस।
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को एलान किया कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में आयोजित किया जाएगा। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की विस्तृत रूपरेखा पेश करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
भगदड़ मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई
- फोटो : ANI/PTI
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि, कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा था। इस मामले में अदालत की ओर से कहा गया है कि अगली सुनवाई तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।
पढ़ें पूरी खबर...
Starlink India
- फोटो : Starlink
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंकको भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं देने के लिए आधिकारिक लाइसेंस जारी कर दिया है। मामले में दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि स्टारलिंक को लाइसेंस मिल गया है और कहा कि आवेदन करने के 15-20 दिनों के भीतर उन्हें परीक्षण स्पेक्ट्रम प्रदान कर दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
- फोटो : PTI
केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की बैठक 4 से 6 जून के बीच तीन दिनों तक चली। बैंक में रेपो रेट और सीआरआर में कटौती समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को जून एमपीसी के फैसलों का एलान किया। जिसमें बेंचमार्क उधार दर यानी रेपो रेट में 50 बीपीएस (आधार अंकों की कटौती की गई)। रेपो रेट अब 6 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत हो गई है। वहीं केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख उदार से बदलकर फिर से तटस्थ कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
बिहार के गया में राहुल गांधी
- फोटो : ANI
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राजगीर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहां उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ गांधी की सोच है, तो दूसरी तरफ सावरकर और गोडसे की सोच। ये लड़ाई आज की नहीं, हजारों साल पुरानी है। संविधान में जो बातें लिखी गई हैं, वह बुद्ध के विचारों से निकली हैं। यही सोच है, जिसे आरएसएस खत्म करना चाहता है। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। हमें मिलकर संविधान और सच्चाई की रक्षा करनी है और बिहारियों के बिना संविधान को बचाया नहीं जा सकता।
पढ़ें पूरी खबर...
अग्निवीर भर्ती।
- फोटो : amar ujala
यूपी कैबिनेट ने बीते मंगलवार को प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी जिसके बाद आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार अग्निवीर जिस श्रेणी का होगा, उसे उसी श्रेणी में समायोजित किया जाएगा। वहीं इसे लेकर गृह विभाग ने पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीर सैनिकों को 20 फीसदी आरक्षण देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
मेहुल चोकसी।
- फोटो : अमर उजाला
बाजार नियामक सेबी ने गीतांजलि जेम्स के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले में 2.1 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में मेहुल चोकसी के बैंक खातों और शेयरों व म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को जब्त करने का आदेश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराया
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना की नई लहर में बढ़ते मामले भारत में भी चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोविड के कुल सक्रिय मामले 4866 थे, जो शुक्रवार को बढ़कर 5364 हो गए हैं। केरल अब भी सबसे अधिक मामलों (1679) वाला राज्य है, इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596 और दिल्ली में 592 कोविड के सक्रिय मामले हैं। पढ़ें पूरी खबर...