प्रधानमंत्री मोदी ने आज पश्चिम बंगाल का दौरा किया। इस दौरान वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान के दुस्साहसों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने तीन पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और सबक सिखाया है। वहीं पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की तरफ से शांति वार्ता की बात दोहराए जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत करेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान पहले आतंकियों को सौंपे और पीओके खाली करे, इसके बाद बातचीत होगी। केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए आज से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के शुभारंभ के मौके पर पीएम मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को और अधिक आधुनिक बनाने पर जोर दिया है। वहीं देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025 में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भविष्य की रणनीतियों पर अपनी बात रखी।
एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
PM Modi
- फोटो : X/@BJP4India
पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा- पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है कि अगर अब भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हे। बंगाल की इस धरती से ये 140 करोड़ भारतीयों का एलान है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।'
पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
- फोटो : एएनआई
भारत सरकार ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत तभी होगी जब वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को खाली कर भारत को सौंप देगा। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए आज से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान 2170 टीमें देशभर के 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और करीब डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को और अधिक आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी को शामिल करने के लिए इस अभियान के तहत हमारे वैज्ञानिकों की टीम 'लैब टू लैंड' अभियान को आगे बढ़ा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत में मानसून में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना।
- फोटो : अमर उजाला
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। खास तौर पर समुद्र तटीय राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके कारण देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।
पढ़ें पूरी खबर...
वायु सेना प्रमुख और नौसेना चीफ
- फोटो : ANI
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को राष्ट्रीय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर इसे बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया। सीआईआई बिजनेस समिट में अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा, 'हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे थे, मुझे लगता है कि इसमें भगवान भी हमारे साथ थे।'
पढ़ें पूरी खबर...
ममता बनर्जी और पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। एक तरफ पीएम मोदी ने जहां मुर्शिदाबाद हिंसा और मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार को घेरा वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं सूबे की मुखिया ममता बनर्जी ने पीएम पर पलटवार करते हुए उन्हें चुनाव में उतरने की चेतावनी तक दे डाली।
पढ़ें पूरी खबर...
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से झटका लगा है। कोर्ट ने मामले में उन्हें राहत देने से इन्कार कर उनकी याचिका खारिज कर दी है। राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
राहुल गांधी गुरूद्वारा सिंह सभा में
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ और अन्य पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ठोस, उदार और त्वरित राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग की। बता दें कि, पिछले शनिवार को राहुल गांधी ने पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने 7 से 10 मई के बीच सीमा पार हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और अन्य पीड़ितों से मुलाकात की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
शशि थरूर और पवन खेड़ा
- फोटो : ANI
अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचनाओं में घिरे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है और उन्होंने आलोचना करने वाले नेताओं को अति-उत्साही बता दिया है। शशि थरूर का यह बयान कांग्रेस नेता उदित राज के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उदित राज ने शशि थरूर के विदेश में दिए गए एक बयान पर आपत्ति जताई थी और उन्हें भाजपा का सुपर प्रवक्ता बता दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...
कमल हासन
- फोटो : एक्स ikamalhaasan
कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी किए जाने के बाद से 'ठग लाइफ' के अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा कि अगर कमल हासन 30 मई से पहले सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतें हैं तो उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। हाल ही में कमल हासन ने कन्नड़ भाषा के बारे में विवादित टिप्पणी की थी।
पढ़ें पूरी खबर...