फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: दिल्ली-NCR का मौसम बदला; बिहार में कन्हैया पर पुलिसिया शिकंजा; तमिलनाडु में भाजपा-AIADMK गठबंधन

Fri, 11 Apr 2025 07:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन हो गया है। इसका एलान चेन्नई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। इसके अलावा, बिहार के सियासी गलियारी में आज काफी गहमागहमी है। राहुल गांधी के पटना से जाने के दो दिन बाद कांग्रेस राजधानी में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ। कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में निकले, लेकिन उनके वहां से निकलते ही पुलिस ने उनको राजापुल के पास ही रोक दिया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ, अमेरिका की ओर से चीन की वस्तुओं पर 145% टैरिफ लगाने पर अब चीन ने पलटवार किया है। चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से आयात पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

धूल भरी आंधी - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

कन्हैया कुमार पुलिस की हिरासत में - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कन्हैया कुमार पटना पुलिस की गिरफ्त में
बिहार के सियासी गलियारी में आज काफी गहमागहमी है। राहुल गांधी के पटना से जाने के दो दिन बाद कांग्रेस राजधानी में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ। कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में निकले, लेकिन उनके वहां से निकलते ही पुलिस ने उनको राजापुल के पास ही रोक दिया। कन्हैया कुमार आज सदाकत आश्रम से निकलने के बाद अपनी यात्रा के दौरान सीएम हाउस तक जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। यात्रा में शामिल लोगों पर वाटर केनन भी चलाया गया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु में BJP और AIADMK में फिर गठबंधन, शाह बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन हो गया है। इसका एलान चेन्नई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। चेन्नई में एआईएडीएमके नेता ई. के. पलानीस्वामी के साथ प्रेसवार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज एआईएडीएमके और भाजपा के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एआईएडीएके, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर एनडीए के रूप में एक साथ लड़ेंगे।' पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई

चीन ने अमेरिकी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर किया 125 फीसदी
अमेरिका की ओर से चीन की वस्तुओं पर 145% टैरिफ लगाने पर अब चीन ने पलटवार किया है। चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से आयात पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि चीन ने आयातित अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। चीन ने इससे पहले अमेरिकी उत्पादों पर 84 प्रतिशत टैरिफ का एलान किया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

आगरा में जूते बनाता कारीगर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

IIP Growth: फरवरी में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर छह महीने के निचले स्तर 2.9 प्रतिशत पर
भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि फरवरी 2025 में घटकर छह महीने के निचले स्तर 2.9 प्रतिशत पर आ गई। इसका मुख्य कारण विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है। सरकार ने जनवरी 2025 के लिए औद्योगिक विकास दर के आंकड़े को भी संशोधित कर 5.2 प्रतिशत कर दिया है, जो मार्च में जारी 5 प्रतिशत के अनंतिम अनुमान से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
 

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI

हर मामले की जांच सीबीआई को सौंपना सही नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें एक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर मामले में ऐसे आदेश देना सही नहीं है। अदालत का यह फैसला हाईकोर्ट के मई 2024 के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर आया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा - फोटो : ANI

नयनार नागेंद्रन ने पर्चा भरा, अन्नामलाई का समर्थन
तमिलनाडु में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्य भाजपा उपाध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने नामांकन दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए नामांकन करने वाले वे एकमात्र ही उम्मीदवार है। जिससे उनके इस पद पर चुने जाने की पूरी संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, उनके नाम का प्रस्ताव मौजूदा पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई ने रखा था, जिन्हें अब पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका मिलेगी। अमित शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भाजपा अन्नामलाई जी के संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे में उठाएगी।' पढ़ें पूरी खबर...
 

Padma awards - फोटो : ANI
पद्म पुरस्कार-2026 के लिए शुरू हुई नामांकन और सिफारिशों की प्रक्रिया
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने अगले वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन और सिफारिशों की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  अधिकारियों ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश 31 जुलाई, 2025 तक की जा सकेगी। इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

 

दुष्कर्म - फोटो : File Photo

बंगाल में अभया जैसा मामला: नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म
पश्चिम बंगाल के पूरबा मेदिनीपुर जिले में एक अभया जैसा मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्मी ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर बेरहमी से दुष्कर्म किया और उसके गुदाद्वार में नुकीली चीज डाल दी। नाबालिग का ऑपरशन किया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंताज हुसैन नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

तहव्वुर राणा - फोटो : अमर उजाला

मुंबई हमले के आतंकियों को निशान-ए-हैदर दिलाना चाहता था राणा
मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने बयान जारी किया है। इस बयान में अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि यह मुंबई हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम है। तहव्वुर राणा को लेकर एनआईए की एक टीम गुरुवार शाम ही भारत पहुंची हैं। जहां तहव्वुर राणा को दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से राणा को 18 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF
Israel: वायुसेना के आरक्षित सैनिकों को निकालेगा इस्राइल
इस्राइली सेना वायु सेना के उन आरक्षित सैनिकों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने गाजा युद्ध की आलोचना करने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इस पत्र में युद्ध को राजनीतिक फायदे के लिए लड़ने और बंधकों को वापस न लाने का आरोप लगाया था। वायु सेना के आरक्षित सैनिकों को निकालने के बारे में शुक्रवार को एक सेना अधिकारी ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI

अमेरिकी टैरिफ से राहत के बीच बाजार में रिकवरी; सेंसेक्स 1310 अंक चढ़ा
अमेरिका की ओर से दुनियाभर के देशों के खिलाफ लगाए गए जवाबी टैरिफ को इस साल 9 जुलाई तक टालने के बाद घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिकवरी दिखी। शुक्रवार को बेंचमार्क सेंसेक्स 1,310 अंक चढ़कर बंद हुआ। दूसरी ओर, जबकि निफ्टी 22,900 के स्तर से ऊपर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

प्रभास-नाग अश्विन-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Kalki 2898 AD Part 2: नाग अश्विन को प्रभास से मिला ये बड़ा गच्चा
महाभारत की प्रचलित कथाओं के इर्द गिर्द बुनी गई निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पूरे देश में धमाकेदार कारोबार किया। लोग इसकी अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मामला कुछ गड़बड़ होता दिखाई दे रहा है। ये फिल्म बनाने वाली कंपनी वैजयंती पिक्चर्स के सूत्रों की मानें तो कंपनी ने फिल्म की सीक्वल की शूटिंग के लिए इस साल किया सारा इंतजाम समेट लेने का हुक्म जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें