फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: PM मोदी का स्टालिन पर तंज, डल्लेवाल का अनशन खत्म; उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Sun, 06 Apr 2025 08:32 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। समुद्र के ऊपर बना यह रेलवे ब्रिज अतीत और भविष्य को जोड़ता है। इसके अलावा, संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा सरकार के समक्ष एमएसपी मांग को लेकर शुरू किए गए अनशन को आज शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब की अनाज मंडी में हुई महा पंचायत दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। इससे पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने उनके अनशन की समाप्ति पर अरदास की और किसान आंदोलन की बेहतरी के लिए भी अरदास की और डल्लेवाल को पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। इसके अलावा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में तमिलनाडु को अधिक धनराशि दी है, लेकिन कुछ लोग इस लेकर रोते ही रहते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

नया पंबन पुल - फोटो : ANI

Rameswaram: PM मोदी ने देश को सौंपा पहला वर्टिकल लिफ्ट 'पंबन' सी ब्रिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। समुद्र के ऊपर बना यह रेलवे ब्रिज अतीत और भविष्य को जोड़ता है। इसे राम नवमी के दिन जनता के सामने पेश किया गया। इस दौरान पीएम मोदी के वहां होने से रामेश्वरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

 

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : ANI

डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन: कृषि मंत्री ने किसान नेता से की अपील
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा सरकार के समक्ष एमएसपी मांग को लेकर शुरू किए गए अनशन को आज शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब की अनाज मंडी में की महा पंचायत दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। इससे पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने उनके अनशन की समाप्ति पर अरदास की और किसान आंदोलन की बेहतरी के लिए भी अरदास की और डल्लेवाल को पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया। पढ़ें पूरी खबर...
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
'कुछ लोगों की रोने की आदत होती है', स्टालिन पर पीएम मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में तमिलनाडु को अधिक धनराशि दी है, लेकिन कुछ लोग इस लेकर रोते ही रहते हैं। उन्होंने डीएमके नेताओं पर तमिल की जगह अंग्रेजी में अपने पत्रों पर हस्ताक्षर करने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर भारत में मौसम का अलर्ट - फोटो : ANI

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली और इन राज्यों में येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक हीटवेव (लू) को लेकर चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला

Manoj Kumar: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में भावुक दिखा परिवार
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की प्रार्थना सभा आज रविवार, 6 अप्रैल 2025 को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित की गई है। प्रार्थना सभा में एक-एक कर इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हो रहे हैं। अभिनेता का निधन शुक्रवार की सुबह हुआ था, जिनका अंतिम संस्कार बीते दिन यानी 5 अप्रैल को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

धोनी - फोटो : IPL/BCCI

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ताजा पॉडकास्ट में आईपीएल से अपने संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। धोनी के संन्यास की अफवाह ने उस वक्त जोर पकड़ा जब सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए धोनी के माता-पिता भी स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, धोनी के संन्यास की खबर अफवाह निकली क्योंकि उन्होंने मैच के बाद ऐसी कोई घोषणा नहीं की। पढ़ें पूरी खबर...

श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम

Shreya Ghoshal: अकाउंट हैक होने के बाद एक्स पर लौंटीं श्रेया घोषाल
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया है। आज रविवार को कहा कि गायिका ने जानकारी दी कि उन्हें आखिरकार अपने एक्स अकाउंट तक पहुंच मिल गई है, जिसे फरवरी में हैक कर लिया गया था। मशहूर गायिका ने लगभग दो महीने बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने करीब सात मिलियन फॉलोअर्स के साथ यह अपडेट साझा किया। पढ़ें पूरी खबर...

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार - फोटो : PTI

कर्नाटक: सूत्रों का दावा- प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस में सत्ता संघर्ष खत्म होता दिख रहा है। कांग्रेस सूत्रों ने रविवार को बताया, पार्टी के शीर्ष  नेतृत्व ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में बनाए रखने का निर्णय लिया है बता दें कि पिछले कई महीनों से पार्टी के अंदर शीर्ष पद को लेकर कलह चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर - फोटो : ANI

LCA: HAL के 156 लड़ाकू हेलिकॉप्टर सौदे में निजी कंपनियों को मिलेगा 25 हजार करोड़ का काम
भारत सरकार ने हाल ही में एक बड़ा रक्षा सौदा मंजूर किया है, जिसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 156 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स (एलसीएच) बनाने का आदेश दिया गया है। इस सौदे की कुल कीमत 62,500 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि इसमें से करीब 25,000 रुपये करोड़ का काम प्राइवेट कंपनियों को दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI

Jayasuriya-Modi: जयसूर्या ने जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मोदी से मांगी मदद
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा समय में मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास मांग की है। पीएम मोदी ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की थी जिसमें जयसूर्या भी शामिल थे। बातचीत के दौरान जयसूर्या ने प्रधानमंत्री से जाफना में क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें