कई पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मुलाकात
पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए थे। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, टीम के अगले मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह; कोच ने की पुष्टि
संकट के दौरान मदद करने पर आभार जताया
जयसूर्या ने पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान कहा, जब हमारे देश में संकट चल रहा था, उस वक्त आपने और आपकी सरकार ने हमारी काफी मदद की थी। हमारे यहां पेट्रोल, डीजल की कमी थी और बिजली भी नहीं थी, उस वक्त आपने हमारी मदद की जिसके लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे। श्रीलंका के कोच के तौर पर इस वक्त हम श्रीलंका में जाफना के बजाए हर स्थान पर खेलते हैं। अगर भारत जाफना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने में मदद करेगा तो इससे जाफना के लोगों को बड़ी मदद मिलेगी। यह एक छोटी सी मांग, अगर पूरी हो सक तो।
मोदी बोले- पड़ोसी देशों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी
जयसूर्या की इस मांग पर मोदी ने कहा, मुझे जयसूर्या के मुंह से यह बातें सुनकर अच्छा लगा। भारत का हमेशा मानना रहा है कि पड़ोसी पहले हैं और हमारी कोशिश रहती है कि जितनी जल्दी हो हम संकट में पड़ोसी देशों की मदद करें। अभी आपने देखा होगा कि म्यांमार में भूकंप आया, तो हम पहले उन देशों में थे जिसने मदद पहुंचाई। हमारा मानना है कि पड़ोसी और मित्र देशों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। भारत एक बड़ा देश है।