फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज आठ अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी, एमपी के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 15 Nov 2022 07:02 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
Big Newsदिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दुनिया की जनसंख्या आज यानी 15 नवंबर को आठ अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा आयोजन करने की तैयारी की है। शहडोल में हो रहे इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। उधर, यूपी के सभी जिलों में कोविड की तर्ज पर 17 नवंबर से डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन पर फिजीशियन और बाल रोग चिकित्सक की तैनाती अनिवार्य होगी। जहां ये दोनों चिकित्सक नहीं हैं, वहां के लिए आसपास तैनात चिकित्सकों को संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
Global Population: आज 8 अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी, वैश्विक जनसंख्या को एक अरब बढ़ने में लगे 12 साल 
दुनिया की जनसंख्या आज यानी 15 नवंबर को आठ अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जियेगा। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala
MP: राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में आज शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जाने पूरा कार्यक्रम
मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा आयोजन करने की तैयारी की है। 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock
डेंगू का प्रकोप : 17 से हर जिले में डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल, छात्रों को फुल शर्ट और पैंट पहनने के निर्देश
यूपी के सभी जिलों में कोविड की तर्ज पर 17 नवंबर से डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इन पर फिजीशियन और बाल रोग चिकित्सक की तैनाती अनिवार्य होगी। जहां ये दोनों चिकित्सक नहीं हैं, वहां के लिए आसपास तैनात चिकित्सकों को संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। हर अस्पताल पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा। बेड की उपलब्धता, भर्ती व रेफर होने वाले मरीज और मरने वालों की रोज रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
student - फोटो : istock
DU SOL Admission: आज चूके तो अगले साल मिलेगा अवसर, रात 12 बजे थम जाएगी दाखिले की दौड़
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब दाखिला लेने से चूके तो डीयू में पढ़ाई का मौका अगले साल ही मिल सकेगा। दरअसल, एसओएल में अक्तूबर में शुरू हुई दाखिले की रेस मंगलवार (आज) रात 12 बजे को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में छात्रों के पास दाखिले के लिए चंद घंटे ही बाकी हैं। यदि दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया तो वह डिस्टेंस एजुकेशन(डीईबी) की मंजूरी के बाद ही बढ़ाया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : एएनआई
UNGA : संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा प्रस्ताव- रूस नुकसान का यूक्रेन को दे मुआवजा, भारत वोटिंग से दूर रहा    
संयुक्त राष्ट्र महासभा में सोमवार को एक बार फिर यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही हमले की वजह यूक्रेन में हुए नुकसान का रूस से मुआवजा मांगने की बात भी उठाई गई। इसके बाद मसौदा प्रस्ताव लाकर उस पर वोटिंग कराई गई।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
Coronavirus in Delhi - फोटो : PTI
Corona Pandemic: महामारी के बीच 45 देशों के 15 लाख से ज्यादा टीबी मरीजों को नहीं मिला इलाज, अध्ययन में खुलासा
साल 2020 में कोरोना महामारी की दस्तक के बाद देश में लॉकडाउन लगने से टीबी रोगियों का काफी नुकसान हुआ। इसकी वजह से 45 देशों के करीब 15 लाख से भी ज्यादा टीबी रोगियों को इलाज नहीं मिला है जिनमें भारत भी शामिल है। यह दावा बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधार्थियों ने किया है।
पढ़ें पूरी खबर...

 

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
चिंताजनक : 290 फीसदी बढ़े बच्चों से दुष्कर्म... 64% को न्याय का इंतजार, पॉक्सो अधिनियम के 10 वर्ष हुए पूरे    
बीते 10 साल में बच्चों से दुष्कर्म मामलों में 290 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से 64 फीसदी पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। यह खुलासा प्रोत्साहन इंडिया फाउंडेशन की रिपोर्ट में हुआ है, जिसे सोमवार को जारी किया गया। 
पढ़ें पूरी खबर...

 

9 of 12
शहर - फोटो : अमर उजाला
World Bank : शहरी सुविधाओं के लिए 15 साल में भारत को चाहिए 68 लाख करोड़, विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा
भारत को गांवों का शहर कहा जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में शहरीकरण ने तेज रफ्तार पकड़ी है। इसकी वजह से शहरों पर संसाधन उपलब्ध कराने का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर विश्व बैंक की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को तेजी से बढ़ती शहरी जनसंख्या के चलते अगले 15 साल में 840 बिलियन डॉलर या तकरीबन 68 लाख करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
Import From China : चीन से आयात में 16 हजार करोड़ की कर चोरी, 32 भारतीय आयातकों को नोटिस    
चीन से माल आयात करने में 16 हजार करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। कस्टम विभाग ने सितंबर से अब तक 32 भारतीय आयातकों को नोटिस भेजा है। कस्टम अधिकारियों ने अप्रैल, 2019 से दिसंबर, 2020 तक अंडर-इनवॉइसिंग के माध्यम से इसका पता लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
महंगाई - फोटो : pixabay
Retail Inflation : खुदरा महंगाई 10वें माह भी RBI के दायरे से बाहर, अनाज, मांस-मछली, दूध और मसाले की दर बढ़ी    
उच्च कीमतों के मोर्चे पर अक्तूबर में थोड़ी राहत मिली है। सब्जी से लेकर दाल और खाद्य तेल की महंगाई घटी है। इसके बावजूद खुदरा कीमतों पर आधारित (सीपीआई) महंगाई की दर लगातार 10वें महीने आरबीआई के संतोषजनक दायरे 6 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। इस दौरान अनाज, मांस-मछली, दूध और मसाले की महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
कनाडा - फोटो : iStock
Canada : कनाडा में स्थायी निवासी बन सकते हैं सेना का हिस्सा, भारतीयों को फायदा
कनाडा के सशस्त्र बलों (सीएएफ) ने घोषणा की कि स्थायी निवासियों को अब सेवाओं में भर्ती की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि सेना में इन दिनों सैनिकों की कमी है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई कि कनाडाई स्थायी निवासियों में बड़ी संख्या में भारतीय शामिल है और सीएएफ के फैसले से उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की अपार संभावना बनी है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें