फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: दक्षिण बंगाल एडीजे बोले- पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे

Wed, 21 Feb 2024 07:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार का कहना है कि धमाखली में धारा 144 लागू करने के लिए हमारे पास पुलिस बल था। आईपीएस जसपीत सिंह, एसएसपी इंटेलिजेंस शाखा इसका नेतृत्व कर रहे थे। वहां पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सहित कई विधायक थे। इस दौरान नेताओं की पुलिस अधिकारी के साथ बहस हो गई। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अफसर को खालिस्तानी कहा। ऐसा शब्द एक राजनेता को शोभा नहीं देता। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इसके लिए हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री ने भी साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहे जाने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट में संदेशखाली जाने का आदेश दिया था लेकिन उन्हें आपत्तिजनक बयान देने के लिए हिदायत दी थी। लेकिन उन्होंने बावजूद इसके कैसे एक अधिकारी को खालिस्तानी कहा। केंद्र में बैठे लोग पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं।

 

आईपीएस का आरोप-मुझे खालिस्तानी कहा, भाजपा का इन्कार
संदेशखाली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह ने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी के साथ चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें खालिस्तानी कहा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा, मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। आप मेरे धर्म को क्यों निशाना बना रहे हैं। सीएम ममता ने इसे लेकर भाजपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसका वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए पगड़ी पहनने वाला हर व्यक्ति खालिस्तानी है। पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहे जाने के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने कोलकाता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय और आसनसोल में उसके कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए केंद्र सरकार की परियोजना
केंद्र सरकार आयुर्वेदिक हस्तक्षेपों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर की परियोजना शुरू करेगी, जिससे 20,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को लाभ होगा। एक बयान के अनुसार, आयुष मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय और एनआईआरटीएच, जबलपुर के साथ साझेदारी में कक्षा छह से 12 तक नामांकित छात्रों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच करना है। स्क्रीनिंग 14 राज्यों के 55 चयनित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में की जाएगी। इसमें एनीमिया, हीमोग्लोबिनोपैथी, कुपोषण और तपेदिक पर खास ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
 

भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के अवशेषों को थाईलैंड में किया जाएगा प्रदर्शित
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत में संरक्षित भगवान बुद्ध और उनके शिष्य अराहाटा सारिपुत्र और अराहाटा मौदगलयान के कुछ पवित्र अवशेषों को थाईलैंड में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन थाईलैंड में 22 फरवरी से शुरू होगा, जो 26 दिनों तक चलेगी। मंत्रालय का कहना है कि यह पहली बार होगा कि भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
 

मुंबई में शॉपिंग सेंटर के पास एसआरपीएफ कांस्टेबल ने आत्महत्या का प्रयास किया
एसआरपीएफ के कांस्टेबल वेंकट पदलवार (40) ने मलाड के एक शॉपिंग सेंटर के पास अपने सहकर्मी की राइफल से आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक परेशानी से पीड़ित था। वह शताब्दी अस्पताल में भर्ती है। उसे स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।  

 

गुजरात में कल पीएम मोदी के अहम कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को सूरत जिले के मांडवी तालुका में काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर 700 मेगावाट की क्षमता वाले दो स्वदेश निर्मित बिजली संयंत्रों को देश को समर्पित करेंगे। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तलाश में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।  काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन में यूनिट 3 और 4 के जुड़ने से इसकी कुल क्षमता 1840 मेगावाट तक बढ़ जाएगी, जिससे परमाणु ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) प्रणाली पर आधारित ये दो इकाइयां परमाणु प्रौद्योगिकी में भारत की शक्ति के प्रमाण के रूप में काम करती हैं। काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (केएपीपी-3700 मेगावाट) की यूनिट-3 30 अगस्त, 2023 से चालू है, जबकि इसकी जुड़वां इकाई, केएपीपी-4, बिजली उत्पादन के लिए ग्रिड से जुड़ने के कगार पर है।

पीएम मोदी मेहसाणा जिले के वलीनाथ धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शिरकत करेंगे। वलीनाथ मंदिर के 'गादीपति' जयरामगिरी बापू ने बताया कि मंदिर का निर्माण 14 वर्षों में हुआ है। उन्होंने बताया, इस जगह का इतिहास 900 साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण 14 साल में हुआ है। यहां 15,000 मेहमानों की भागीदारी के साथ एक 'महायज्ञ' आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी 22 फरवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जयललिता के जेवर 6-7 मार्च को तमिलनाडु सरकार को सौंपे जाएंगे
कर्नाटक की विशेष अदालत ने कहा कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता व अन्य के आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता के 27 किलो सोने व हीरे के आभूषण छह और सात मार्च को तमिलनाडु सरकार को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही जयललिता पर लगाए गए 100 करोड़ के जुर्माने को जुटाने के लिए संपत्ति के मूल्य को अनलॉक करने का मार्ग प्रशस्त किया गया। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ 20 किलो गहने ही बेचे या नीलाम किए जाएंगे। शेष जयललिता को उनकी मां से विरासत में मिले थे इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें