फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: असम में बाल विवाह की प्रथा को रोकने की कवायद; मेघालय में भूस्खलन और बाढ़ का कहर, अब तक 10 की मौत

Sun, 06 Oct 2024 07:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दक्षिण गोवा के मडगांव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर लाठीचार्ज किया, साथ ही पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने गोवा आरएसएस के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शनिवार सुबह शुरू हुआ था और पुलिस के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क को खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल आरएसएस नेता सुभाष वेलिंगकर ने राज्य के संरक्षक माने जाने वाले संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित तौर पर बयान दिया था। ऐसे में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में वेलिंगकर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बिचोलिम पुलिस ने शुक्रवार को वेलिंगकर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
 

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने हड़कंप

ओडिशा के भुवनेश्वर के चंदका औद्योगिक इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। डीएफओ नारायण कुमार दास ने बताया कि फैक्ट्री में गैस लीक की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि हाइपो क्लोरीन गैस लीक हुई थी। फैक्ट्री के आसपास की सभी सड़कें सील कर दी गई हैं। एक सिलेंडर से गैस लीक हुई थी, जिसे अलग कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
   

व्यवसायी के आत्महत्या करने की आशंका, नदी में शव ढूंढ रहे एसडीआरएफ के जवान

कर्नाटक के मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया, 'आज सुबह-सुबह हमें सूचना मिली कि कुलूर पुल के पास एक व्यापारी मुमताज अली की गाड़ी मिली है। हो सकता है कि उसने पुल से छलांग लगा दी हो। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच के अनुसार, करीब 3 बजे वह अपनी कार में घर से निकला और शहर में घूमता रहा और करीब 5 बजे उसने कुलूर पुल के पास अपनी कार रोकी। कार पर कुछ दुर्घटना के निशान थे और उसके बाद उसकी बेटी ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। जांच जारी है। एसडीआरएफ और तटरक्षक दल नदी में खोज कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह नदी में कूदा है या नहीं।'

Kerala: जानवरों की वसा को प्रोसेस करने वाली कंपनी में धमाका, एक की मौत, तीन घायल

केरल के कालामसेरी के एडियार इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं। कंपनी में जानवरों की वसा के प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) का काम होता है। घायलों को कालामसेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमाका एक गैस स्टोव के सेफ्टी वाल्व की खराबी के चलते हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हैदराबाद पुलिस ने 18 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया

तेलंगाना सहित देश भर में 319 साइबर धोखाधड़ी के मामलों में कथित रूप से शामिल 18 लोगों को एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर सी.वी. आनंद ने बताया कि  आरोपी निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल धोखाधड़ी गिरफ्तारी, सेक्सटॉर्शन धोखाधड़ी, ओटीपी धोखाधड़ी और बीमा धोखाधड़ी जैसे मामलों में शामिल है। आरोपियों ने करीब छह करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम की धोखाधड़ी की। 

हैदराबाद सिटी साइबर अपराध इकाई ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में छह टीमों के साथ एक विशेष अभियान चलाया और 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपये नकद, 26 मोबाइल फोन जब्त किए हैं और उनके बैंक खातों में 1,61,25,876 रुपये फ्रीज किए गए हैं।

असम में बाल विवाह की प्रथा को रोकने की कवायद

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, बाल विवाह की प्रथा को रोकने के लिए स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातकोत्तर छात्राओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। ये फैसला राज्य में बाल विवाह रोकने में मददगार साबित होगा।
 

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र पर जवानों की शौर्य

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के सैपर्स सबसे दुर्गम इलाकों और मौसम की स्थिति में आवश्यक बुनियादी ढांचे को तैयार करने, गतिशीलता प्रदान करने और हरित ऊर्जा प्रथाओं को अपनाने के लिए नवाचार और सुधार करते हैं।
 

मुंबई मेट्रो में पीएम ने यात्रियों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर सेक्शन के बीच मेट्रो ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कल ही इस मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
 

दिवाली से पहले पुडुचेरी सरकार देगी मुफ्त चावल-चीनी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को यहां घोषणा की कि उनकी सरकार ने दिवाली से पहले कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 10 किलो चावल और 2 किलो चीनी मुफ्त वितरित करने का फैसला किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले सभी परिवारों को मुफ्त चावल और चीनी वितरित करने का निर्णय कई हलकों से मिली दलीलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले कुछ महीनों से बंद राशन की दुकानें चावल और चीनी वितरित करने के लिए फिर से खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी जिन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, उन्हें दुकानें खुलने पर एक महीने का वेतन दिया जाएगा। क्षेत्रीय सरकार ने चावल और चीनी की आपूर्ति के लिए निविदा को अंतिम रूप दे दिया है। सीएम ने कहा कि मुफ्त वितरण योजना के लिए चावल और चीनी की खरीद के लिए धनराशि निर्धारित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत करीब तीन लाख परिवार आते हैं।

सीएम सरमा ने दी निजुत मोइना योजना की पहली किस्त

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को एक नई सरकारी योजना के तहत कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक की छात्राओं को मासिक वजीफे की पहली किस्त सौंपी। जानकारी के मुताबिक सीएम सरमा ने अगस्त महीने में इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में छात्राओं को पहले महीने के चेक सौंपे, जबकि पूरे राज्य में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लड़कियों को निजुत मोइना योजना के तहत पहली किस्त मिली। इस अवसर पर बोलते हुए सरमा ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और इसके माध्यम से बाल विवाह को रोकने के दोहरे उद्देश्य पर जोर दिया।

असम: पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में सरकारी ड्राइवर गिरफ्तार

गुवाहाटी पुलिस ने रविवार को बताया कि एक सरकारी ड्राइवर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने के कारण गुवाहाटी में एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी। मामले में पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि ये वारदात गुरुवार रात को हुई और आरोपी ने इसे सड़क दुर्घटना का मामला बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा, जांच के दौरान पाया गया कि घटना, हालांकि शुरू में एक सड़क यातायात दुर्घटना प्रतीत हुई, वास्तव में एक पूर्व नियोजित हत्या थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम ने हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के लिए इस्तेमाल की गई सरकारी गाड़ी भी बरामद कर ली है।

केरल में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत, 3 झुलसे

केरल के कलामासेरी में फैक्टरी का बॉलयर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। वहीं, तीसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात एड्यार औद्योगिक क्षेत्र में फॉर्मल ट्रेड लिंक एलएलपी नामक कंपनी की फैक्टरी में हुआ। इसमें पशुओं की चर्बी से बनने वाले उत्पाद बनते थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्टरी के मिनी बॉयलर के सेफ्टी वॉल्व में खराबी के कारण यह धमाका हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेघालय में भूस्खलन और बाढ़ का कहर, अब तक 10 की मौत

मेघालय में 4 अक्टूबर से लगातार बारिश के बाद पश्चिमी गारो हिल्स और दक्षिणी गारो हिल्स जिले में भूस्खलन और बाढ़ में 10 लोगों की मौत हुई है।
 

एक स्थानीय निवासी ने बताया, दालू इलाके में भारी नुकसान हुआ है और पुल बह गए हैं। हम प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया करा रहे हैं। आज सुबह 2 शव बरामद किए गए। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

पश्चिम बंगाल के मंत्री मोलॉय घटक असम TMC के नए प्रभारी
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री मोलॉय घटक को असम में पार्टी का राज्य प्रभारी नियुक्त किया। एक बयान में, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि मोलॉय घटक तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि मोलॉय घटक मौजूदा पश्चिम बंगाल सरकार में श्रम, न्यायिक और कानून विभाग के मंत्री हैं।

दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के रीजेंट पार्क में वृद्धों के लिए नवनीर होम में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया।
 

इंडिगो के सिस्टम में खराबी के बाद सामान्य हुआ परिचालन
एक दिन पहले तकनीकी दिक्कतों का सामने कर रही इंडिगो का परिचालन रविवार को सामान्य हो गया। एयरलाइन में सिस्टम आउटेज के कारण शनिवार को हवाईअड्डों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था। एयरलाइन प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि हमारी प्रणालियां सामान्य हो गई हैं और सुचारू रूप से चल रही हैं। इंडिगो ने शनिवार रात 11.11 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। शनिवार को विमान सेवा बाधित होने से इंडिगो यात्रियों के लिए हवाई अड्डा सेवाएं प्रभावित हो गई थीं और कुछ उड़ानों में देरी हुई थी।

आरएसएस के पथ संचलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मुरुगन
 केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन रविवार को तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सैकड़ों सदस्यों के साथ पथ संचलन में शामिल हुए।

आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पथ संचलन काफी सफल रहा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री यहां एग्मोर में आरएसएस के मार्च में शामिल हुए। मद्रास हाईकोर्ट की ओर से पुलिस को रूट मार्च की अनुमति देने के निर्देश के बाद, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, पुदुकोट्टई, करूर और अन्य जिलों में पथ संचलन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता और उनके दो बेटों पर केस दर्ज

नागपुर में पुलिस ने भाजपा नेता और उनके दो बेटों पर पुलिस को धमकाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है। यह घटना दंतोली पुलिस थाने की है। मुन्ना महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं। शनिवार की रात मुन्ना के बेटों करण और अर्जुन पर बाला यादव और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। इसके बाद करण और अर्जुन के समर्थकों ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। झड़प के बाद दोनों समूह पुलिस थाने पहुंचे, जहां वे बहस करते रहे। इस दौरान पुलिस ने उनकी एक कार में धारदार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें