फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बस को पीछे कर रहा था ड्राइवर, बस स्टॉप पर दो महिलाओं की मौत; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 15 Sep 2023 03:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Karnataka: कर्नाटक के तुमकूरु में केएसआरटी के बस स्टॉप पर दो महिलाओं की उस वक्त मौत हो गई, जब एक चालक बस को पीछे कर रहा था। घटना के समय कई महिलाएं बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहीं थीं।
विज्ञापन
KSRTC Bus - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के तुमकूरु में केएसआरटी के बस स्टॉप पर दो महिलाओं की उस वक्त मौत हो गई, जब एक चालक बस को पीछे कर रहा था। घटना के समय कई महिलाएं बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहीं थीं। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु में देसी बम बनाते समय दो की मौत
डिंडीगुल जिले के नाथम में शुक्रवार को देसी बम बनाते समय हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि मृतक विस्फोटक क्यों बना रहे थे? साथ ही यह भी पता लगाने के लिए कि क्या इसका इस्तेमाल जंगली जानवरों के खिलाफ किया जाना था।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान और भूस्खलन को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि साल 2013 में केदारनाथ त्रासदी की तरह हिमाचल आपदा को भी राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें