फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तीन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, टीएमसी-भाजपा में कड़ी टक्कर

Mon, 25 Nov 2019 09:26 AM IST
संजीव कुमार झा रीता तिवारी, अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब ये दोनों राजनीतिक दल चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। जिन तीन सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा हैं उनमें से एक पर तृणमूल कांग्रेस, दूसरे पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस का कब्जा था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 18 सीटों पर विजय प्राप्त करने वाली भाजपा और प्रदेश की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए बंगाल की तीन सीटों पर हो रहा उपचुनाव अग्निपरीक्षा जैसा हो सकता है। आम चुनाव के बाद यह उपचुनाव राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा की पहली परीक्षा है।

जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर, नदिया जिले की करीमपुर और उत्तर दिनाजपुर की कालियागंज सीटें शामिल हैं। कालियागंज सीट कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ राय के निधन से खाली हुई है जबकि खड़गपुर सीट से पिछली बार विधायक चुने गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने लोकसभा चुनाव जीतने की वजह से इस्तीफा दे दिया था। करीमपुर की तृणमूल विधायक महुआ मित्र ने भी कृष्णनगर संसदीय सीट से जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


भाजपा के सामने इन चुनावों में जहां लोकसभा के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है वहीं तृणमूल कांग्रेस इन तीनों सीटों को जीत कर अपने पैरों तली खिसकती जमीन को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और माकपा ने इन उपचुनावों में मिल कर लड़ने का फैसला किया है। वाममोर्चा के हिस्से में खड़गपुर सीट आई है, वहीं कांग्रेस खड़गपुर व कालियगंज सीटों पर लड़ रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें