पूर्व मंत्री एसएम नसर नसर कुछ महीने पहले किसी मुद्दे को लेकर एक पार्टी कार्यकर्ता पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने को लेकर सुर्खियों में थे, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया था।
तमिलनाडु के डेयरी विकास मंत्री एसएम नसर को एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली कैबिनेट से हटा दिया गया है। इसके साथ ही टीआरबी राजा को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। राजभवन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्यमंत्री स्टालिन की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। 2021 में कार्यभार संभालने वाले स्टालिन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में यह दूसरा फेरबदल है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से डॉ. टीआरबी राजा, विधायक, मन्नारगुडी निर्वाचन क्षेत्र को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की है। रवि ने सिफारिश को मंजूरी दे दी है। राजा डीएमके आईटी विंग के प्रमुख हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद से दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री एसएम नसर को हटाने से जुड़ी सीएम की सिफारिश को भी मंजूरी दे दी है।
नसर कुछ महीने पहले किसी मुद्दे को लेकर एक पार्टी कार्यकर्ता पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने को लेकर सुर्खियों में थे, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया था। इसकी लगातार आलोचना हो रही थी। राजा पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद टीआर बालू के बेटे हैं। राजभवन ने कहा कि विधायक 11 मई को मंत्री पद की शपथ लेंगे।