फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: टीएमसी-सपा ने लोकसभा चुनाव से पहले गैर-कांग्रेस गठबंधन के संकेत दिए; जानें पूरा मामला

Fri, 17 Mar 2023 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई है। इस बीच दोनों पार्टियों की ओर से सामने आए बयान एक नए मोर्चे की शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की कवायद के बीच एक नया मोर्चा बनता दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को साथ आने को कह रहे हैं, तो दूसरी ओर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। केसीआर के साथ तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी मंच साझा कर चुके हैं। अब अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी गैर-कांग्रेस गठबंधन के संकेत दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचे अखिलेश, 2024 के लिए कही यह बड़ी बात

टीएमसी ने क्या कहा?
टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपध्याय ने कहा कि सीएम ममता भाजपा के मुकाबले के लिए तैयार हैं। वे ताकतवर क्षेत्रीय पार्टियों के पास जाएंगी और भाजपा से मुकाबले के लिए बात करेंगी। हमारी पार्टी अपने रास्ते पर चलेंगी। हम भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाकर चलेंगे। 
विज्ञापन


यह बोले अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि देश में सभी लोग परिवर्तन चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश का जितना नुकसान किया, उतना कभी किसी दल ने नुकसान नहीं किया होगा। आपको चुनाव से पहले एक मोर्चा दिखाई देगा। मुझे पूरी उम्मीद है। आप से फ्रंट, गठबंधन या अलायंस कुछ भी बोल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mamata Banerjee: दिल्ली आ सकती हैं ममता बनर्जी, कांग्रेस को छोड़ सभी विपक्षी नेताओं से करेंगी मुलाकात
विज्ञापन


ममता ने मिले अखिलेश
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई है। ऐसे में दोनों पार्टियों की ओर से ऐसा बयान आना एक नए मोर्चे की शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री  से कर सकती हैं मुलाकात
ममता बनर्जी 23 मार्च को पड़ोसी राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकती हैं। इस यात्रा के दौरान ममता बनर्जी पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि बनर्जी 23 मार्च को नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी एकता पर चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें