फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: बीच बाजार में टीएमसी नेता की चाकू मारकर हत्या, बीजेपी पर लग रहे आरोप

Thu, 17 Feb 2022 10:28 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता में टीएमसी नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में गुरुवार सुबह टीएमसी के नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात साउथ 24 परगना के एक बाजार में हुई। घटना के बाद एक हत्यारे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे कोलकाता से 30 किमी. दूर सरिशा हाट क्षेत्र में टीएमसी नेता बाजार में अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। उसी दौरान 3 लोग आए और 45 वर्षीय नूरसलम बेग की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि बाजार में मौजूद लोगों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने कहा कि उसे डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बेग के परिवार ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई है, लेकिन स्थानीय नेताओं का दावा है कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हत्या टीएमसी के अंदरूनी कलह का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का उस इलाके में कोई संगठन नहीं है और टीएमसी अपने आंतरिक कलह के कारण एक दिन खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें