फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के नेता के बेटे की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर कार पर पलटा ट्रक

Sun, 28 Aug 2022 01:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार


कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता के बेटे की कार में अनियत्रिंत होकर एक ट्रक पलट गया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक और उसका सहायक फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के किद्दरपुर इलाके में हुए एक सड़क हादसे में तृणमूल कांग्रेस के नेता राम प्यारे राम के बेटे राम किंकर राम (38) की मौत हो गई। तेज रफ्तार में विपरीत दिशा में आ रहा एक ट्रक उनकी कार पर पलट गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक और उसका सहायक फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8.40 बजे राम किंकर राम अपनी कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बाबूबाजार के पास अनियंत्रित होकर ट्रक उनकी कार पर पलट गया। घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि राम किंकर राम उसमें बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने क्षतिग्रस्त कार से उनके शव को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से निकाला गया। एसएसकेएम अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक और उसके सहायक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि किद्दरपुर बाबूबाजार इलाके में बंदरगाह सड़क एसएमपी के दायरे में आती है।प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने कहा, "बंदरगाह के अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें