दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की। साबरमती नदी पर अटल पुल के उद्धाटन और खादी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी गांधीनगर के रायसन इलाके में स्थित अपनी मां के आवास पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने बताया कि देर शाम वह मां से मिले और उनके साथ आधा घंटा बिताया।
खादी प्रेरणा-स्रोत बन सकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल साबरमती नदी पर पैदल पुल 'अटल ब्रिज' का उद्धाटन किया था। शाम को वे यहां उनहोंने खादी महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित भी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, अटल ब्रिज, साबरमती नदी को, दो किनारों को ही आपस में नहीं जोड़ रहा, बल्कि ये डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व है। इसकी डिजाइन में गुजरात के मशहूर पतंग महोत्सव का भी ध्यान रखा गया है। इतिहास साक्षी है कि खादी का एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया, उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। खादी का वही धागा, विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का, आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है।