फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: ‘बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ साजिश’, सुवेंदु अधिकारी का दावा; टीएमसी के मत विभाजन वाले बयान पर भी पलटवार

Wed, 26 Jun 2024 10:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने  दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को हटाने और रोहिंग्याओं को बसाने की साजिश की जा रही है। अधिकारी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के मत विभाजन वाले बयान पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है। अधिकारी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में हिंदुओं को हटाने और रोहिंग्याओं को बसाने की साजिश की जा रही है। 

विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी द्वारा राज्य में रोहिंग्याओं को बसाने की कोशिश की जा रही है और हिंदुओं को हटाने पर जोर दिया जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी जनसांख्यिकी में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।    

अभिषेक बनर्जी के मत विभाजन वाले बयान पर पलटवार 
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रोटेम स्पीकर ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में मत विभाजन की अनुमति नहीं दी। इसे लेकर भी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को आड़े हाथों लिया। अधिकारी ने दावा किया ‘टीएमसी के पांच सांसद इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। आप चाहें तो उपस्थिति रजिस्टर मंगा लीजिए। इससे सब सामने आ जाएगा।’ भाजपा नेता ने कहा ‘सभी लोगों ने यह प्रत्यक्ष तौर पर देखा कि प्रोटेम स्पीकर जब ध्वनिमत की बात कर रहे थे तो राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं को खुद कहना चाहिए था कि उन्हें मत विभाजन चाहिए।’ 
विज्ञापन

 



अभिषेक बनर्जी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि नियमों के अनुसार एक सदस्य द्वारा मांग किए जाने पर भी मत विभाजन की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके जवाब में सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि टीएमसी का एक भी सांसद सदन में मौजूद नहीं था और अभिषेक बनर्जी से इस बारे में सवाल किया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें