प्रतिनिधिमंडल ने बैठक को 'सकारात्मक' सत्र बताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की बातचीत होगी। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि टीएमसी सरकार कानून के अनुसार काम करे।
टीएमसी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय एजेंसियों को किसी भी 'राजनीतिक झुकाव से रहित' काम करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
'कानून के अनुसार काम करे टीएमसी सरकार'
प्रतिनिधिमंडल ने दो घंटे तक चली बैठक को 'सकारात्मक' सत्र बताते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की बातचीत होगी। राज्यपाल ने अपनी ओर से कहा कि उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि टीएमसी सरकार कानून के अनुसार काम करे।
राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
बैठक के दौरान बसु ने राज्यपाल धनखड़ को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नारदा टेप और शारदा घोटाले सहित विभिन्न मामलों में सीबीआई जांच पर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बयानों पर उनका ध्यान आकर्षित किया गया है।
विज्ञापन
'टीएमसी की चिंताओं को दूर करने के लिए उठाएंगे कदम'
उन्होंने कहा, "लंबे समय के बाद तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल धनखड़ से मिला और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। ऐसी बैठकें भविष्य में भी होंगी। हमारा मानना है कि वह राज्य में सभी के राज्यपाल हैं।" बसु ने यह भी कहा कि धनखड़ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि टीएमसी की चिंताओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।