फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का किया एलान, जानिए किन्हें दिया मौका

Sun, 11 Feb 2024 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होंगे। इन पांच सीटों में से एक सीट पर भाजपा की जीत तय है। वहीं बाकी की चार सीटों पर टीएमसी को जीत मिल सकती है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। टीएमसी ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है, उनमें सागरिका घोष, सुष्मिता देव, नदीमुल हक, ममता बाला ठाकुर का नाम शामिल है। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि हम उम्मीदवारों को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनका काम तृणमूल कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाएंगा और वे हर भारतीय के अधिकारों की वकालत करेंगे।
विज्ञापन


सुष्मिता सेन और नदीमुल हक को दोबारा राज्यसभा भेजेगी टीएमसी
पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होंगे। इन पांच सीटों में से एक सीट पर भाजपा की जीत तय है। वहीं बाकी की चार सीटों पर टीएमसी को जीत मिल सकती है। यही वजह है कि टीएमसी ने अभी चार नामों का ही एलान किया है। सुष्मिता देव को टीएमसी ने एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। नदीमुल हक को भी दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा। वहीं पत्रकार सागरिका घोष को पहली बार राज्यसभा जाने का मौका मिल रहा है। 



27 फरवरी को होगा मतदान
बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के अबीर बिस्वास, सुभाशीष चक्रवर्ती, नदीमुल हक, शांतनु सेन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। देश के 15 राज्यों से कुल 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान हो चुका है। मतदान 27 फरवरी को होगा। इन्हीं में पांच सीटें पश्चिम बंगाल में हैं। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की संख्या 216 है। इनके आधार पर चार सीटों पर टीएमसी की जीत तय है। भाजपा के 67 विधायक हैं और भाजपा को भी एक सीट पर जीत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें