फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तिनसुकिया-बंगलूरू एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं निकलता देख यात्रियों के उड़े होश, बड़ा हादसा टला

Sun, 03 Sep 2023 02:05 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल कोच में धुआं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टला। तिनसुकिया-बंगलूरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक एसी कोच में धुआं निकलता देख यात्रियों के होश उड़ गए। इसके बाद रेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और ट्रेन को माल्दा स्टेशन पर रोक गया और उस कोच को तुरंत बदल दिया गया। इस तरह बड़ा रेल हादसा टल गया।

विज्ञापन


पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को शाम सात बजे ट्रेन मालदा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव के बाद रवाना हुई थी, तभी उसके बी1 कोच में धुआं निकलते देखा गया। तुरंत ट्रेन को वापस मालदा स्टेशन लाया गया। उसके बाद संबंधित कोच को दूसरे से बदल गया और तब रात करीब 9.30 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल कोच में धुआं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें