फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha News: ओडिशा के छह जिलों में भारी बारिश और बिजली का कहर, 12 लोगों की मौत

Sun, 03 Sep 2023 01:38 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा सरकार के विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर और कटक शहरों सहित ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान छह जिलों में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर तथा ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि बिजली गिरने से खुर्दा में भी तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


ओडिशा सरकार के विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर और कटक शहरों सहित ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि चक्रवात ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है। भुवनेश्वर और कटक शहरों में क्रमशः 126 मिमी और 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को आंधी तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण तीन सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण और संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें