टाइम मैगजीन ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन लीडर 2017 की लिस्ट में गुरमेहर कौर को शामिल किया है। मैगजीन ने गुरमेहर को 'फ्री स्पीच वॉरियर' का टाइटल भी दिया है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर इस साल की शुरुआत में उस समय लाइम लाइट में आईं थी जब उन्होंने एबीवीपी के खिलाफ एक कैंपेन चला दिया था।
इस साल की शुरुआत में दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ने वाली कौर ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ प्लाकार्ड लिए हुए कुछ फोटो पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था- 'मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हूं और एबीवीपी से नहीं डरती हूं।' मैं अकेली नहीं हूं, भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।
इस पोस्ट के बाद कौर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दी गईं थी और उन्हें रेप तक की धमकी दे दी गई थी। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और एक्टर रणदीप हूडा ने भी गुरमेहर का विरोध किया था।
पढ़ें: देखिए एक बार फिर सुर्खियों में गुरमेहर कौर, वजह बड़ी और बेबाकी से बोलीं
वहीं गुरमेहर का एक वीडियो 'सोल्जर ऑफ पीस' भी वायरल हो गया था। जिसमें वो कह रही थीं 'मेरी मां ने मुझे बताया है कि पाकिस्तानियों ने मेरे पिता को नहीं मारा, बल्कि युद्ध ने उन्हें मारा है।'
'आज मैं भी सिपाही हूं, अपने पिता की तरह। मैं भारत और पाकिस्तान के बीच शांति हो इसके लिए लड़ाई लड़ रही हूं।'
अगर दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं हुआ होता तो आज मेरे पिता हमारे साथ होते।