फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडू में जल्लीकट्टू के दौरान 3 लोगों की मौत, 25 घायल 

Tue, 16 Jan 2018 09:46 PM IST
एजेंसी, मदुरई
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को सांड को काबू करने के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू और मांजाविरट्टू के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवगंगा जिले के सिरावायल में मांजाविरट्टू (जल्लीकट्टू से थोड़ा अलग नियम) के दौरान दो दर्शक सांड की चपेट में आने से मारे गए। 

विज्ञापन

 
जबकि त्रिची जिले में जल्लीकट्टू के दौरान सांड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। राज्यभर में इन खेलों के दौरान करीब 25 लोग घायल  हुए हैं। वहीं मदुरई जिले के अलंगनूल्लूर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने संयुक्त रूप से जल्लीकट्टू को हरी झंडी दिखाई। इस आयोजन में 1100 सांड और 1500 प्रतियोगी ने भाग लिया। जल्लीकट्टू  तमिलनाडु का पारंपरिक खेल है, जो पोंगल उत्सव का हिस्सा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें