फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर मिट जाते हैं, शक्तिशाली जिंदा रहते हैं, ताकतवर के साथ ही होता है गठबंधनः नेतन्याहू

Tue, 16 Jan 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू छह दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने रायसीना वार्ता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने अपने देश के ताकतवर होने के पीछे का राज बताया है।
विज्ञापन


बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि, 'कमजोर मिट जाते हैं, शक्तिशाली जिंदा रहते हैं, आप शक्तिशाली लोगों के साथ गठबंधन करते हैं, आप ताकतवर होकर शांति कायम रख पाते हैं। इसलिए हमारे पहले प्रधानमंत्री के समय से पहली जरूरत थी कि अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम शक्ति हासिल करना।' 

 
विज्ञापन



इजरायली प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि नेतन्याहू की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आएगी। रायसीना वार्ता में नेतन्याहू ने व्यापार के क्षेत्र में भारत और इजरायल की चुनौतियों के बारे में अपनी राय रखी। 

नेतन्याहू ने कहा कि, 'मैं यह जानकर चौंक गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन सालों में व्यापार करने में सहूलियत के पैमाने पर भारत को 42 स्थानों ऊपर पहुंचा दिया है।' 
 
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि, 'यदि आप एक आर्थिक शक्ति बनना चाहते हैं, तो आपको करों को कम करना और आसान बनान होगा और नौकरशाही में कटौती करनी होगी। भारत और इजरायल दोनों देशों का अहम काम इस नौकरशाही में कटौती करना है ताकि कंपनियां व्यवसाय करने के लिए आगे बढ़ सकें।' 
 

रायसीना वार्ता में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि, 'पीएम नेतन्याहू की भारत यात्रा भारत और इजरायल के 25 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों के उत्सव को दर्शाती है।' 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें