फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नोटों से 2.9 लाख की रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2016 05:45 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
विज्ञापन
नए नोट - फोटो : ककक
विज्ञापन
हाल में चलन में आए 2000 रुपये के नोटों से एक निजी फर्म से 2.9 लाख रुपये का रिश्वत लेते हुए कांडला पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के दो अधिकारियों और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में अधीक्षण अभियंता (क्लास-1) पी. श्रीनिवासु, उप मंडल अधिकारी के. कुमेतकर और बिचौलिए रुद्रेश्वर सुनामुदी शामिल हैं।
विज्ञापन


कच्छ एसीबी के पुलिस इंस्पेक्टर एचएम कानसागरा ने बताया कि लंबित बिल के भुगतान के लिए श्रीनिवासु ने 2.5 लाख रुपये और कुमेतकर ने 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिस फर्म से रिश्वत की मांग की गई थी वह उच्च क्षमता के बिजली के तारों के रखरखाव के साथ-साथ पोर्ट ट्रस्ट को विभिन्न सामग्री की आपूर्ति करती है।

एसीबी अधिकारी ने बताया कंपनी के मालिक की शिकायत के बाद बुधवार को जाल बिछाया गया। श्रीनिवासु के स्थान पर सुनामुदी नकदी लेने के लिए आया। यद्यपि कुमेतकर के लिए भी डेढ़ लाख रुपये तैयार रखे थे, लेकिन वह नहीं आया। 2.5 लाख रुपये लेते समय बिचौलिये को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद केपीटी के दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कुमेतकर के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को 40,000 रुपये मिले, जो उसने हाल ही में शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में स्वीकार किया था। सूत्रों ने बताया कि इन सभी के पास से कुल 4.4 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पूरी नकदी हाल में जारी किए गए 2000 रुपये के नोट में थे।  अधिकारी ने बताया कि चूंकि केपीटी अधिकारी नए नोटों में रिश्वत चाहते थे इसलिए शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खातों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से इसकी व्यवस्था की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें