फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी

Wed, 10 Oct 2018 02:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के नाम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 20 रेलवे स्टेशनों के साथ ही धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भेजा गया है। पत्र में उत्तराखंड के सीएम को भी कुर्बान कर देने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खुफिया एजेंसिया भी सक्रिय हो गई हैं। वहीं आर्मी इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


इधर आतंकी धमकी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा व जांच एजेंसियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलों तथा रेलवे के अधिकारियों को सघन जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी निगरानी में ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन चेकिंग कराएं।
विज्ञापन

लश्कर-ए-ताइबा के एरिया कमांडर के नाम से आया पत्र

जानकारी के अनुसार, पांच अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में एक पत्र पहुंचा। पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एरिया कमांडर मौलवी अंबी सलीम के नाम से आया था। पत्र में 20 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन, दून रेलवे स्टेशन, रुड़की, लक्सर, काठगोदाम, नैनीताल सहित रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा दस नवंबर को हरकी पैड़ी, लक्ष्मण झूला, उत्तराखंड के चारों धाम और रुड़की की धार्मिक मजार में भी तबाही मचाने की धमकी दी गई है।

पत्र में लिखा गया है कि उत्तराखंड के सीएम को भी कुर्बान कर दिया जाएगा। पत्र के अंत में खुदा हाफिज भी लिखा है। एरिया कमांडर के नाम के बाद किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर, कराची, पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। पत्र पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने पत्र की जानकारी जीआरपी, आरपीएफ को दी। साथ ही हरिद्वार पुलिस, एलआईयू और आईबी को भी पत्र से अवगत कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें