फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर आया मैसेज

Sun, 23 Jun 2019 11:06 AM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी, मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये धमकी शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर मनोज तिवारी के मोबाईल फोन पर मैसेज (एसएमएस) भेजकर दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नीलकान्त बख्शी ने अमर उजाला को बताया कि ये किसी सरफिरे की करतूत हो सकती है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मौखिक रूप से दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वे इसके लिए लिखित शिकायत भी दर्ज कराने जा रहे हैं।

इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं जहां शीर्ष नेताओं को इस तरह की धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी केरल यात्रा के पहले भी इसी तरह की एक धमकी दिए जाने का भी मामला सामने आया था। 
विज्ञापन


दरअसल, श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों के बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि भारत में भी आतंकी हमलों को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों पर भी हमले की आशंका जताई गई है। यही कारण है कि इस तरह की किसी भी धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें