फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल और फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर करती थी ठगी, गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 10:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राचनकोंडा
विज्ञापन
आरोपी महिला वाई श्रीलता - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में एक 33 साल की महिला को राचनकोंडा पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने ईटीवी की प्रोड्यूसर डायरेक्टर श्रीदेवी तुम्मला के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और कई लोगों से सीरियलों में रोल दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठे। आरोपी महिला का नाम वाई श्रीलता है जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की रहने वाली है और फिलहाल बंगलूरू में रह रही थी। पुलिस ने उसे ईटीवी संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और निर्दोष लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन





आरोपी नियमित तौर पर तेलुगू सीरियल देखा करती थी और उसने प्रोड्यूसर श्रीदेवी तु्म्मला के बारे में पढ़ा था। पिछले साल जून में श्रीलता ने श्रीदेवी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। जिससे उसने टीवी कलाकारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजीं। वह श्रीदेवी के नाम पर कलाकारों से नियमित तौर पर बात किया करती थी। जब कलाकार उससे संपर्क करते तो वह उनसे सीरियल और फिल्मों में काम दिलाने की एवज में पैसे लिया करती थी।

पिछले साल सितंबर में श्रीलता ने एक संघर्षरत एक्टर को टीवी सिरियल में रोल दिलाने का प्रलोभन दिया और उसे अपने बैंक अकाउंट में 50,000 रुपये जमा करने को कहे। इसके बाद उसने मनीकोंडा के एक शख्स से काम दिलाने का वादा किया। उससे प्रोड्यूसर बनकर आरोपी ने छह लाख रुपये ठगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीलता को 2017 में वैवाहिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें