फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'जिन्हें लगता है बदलापुर प्रदर्शन के पीछे राजनीतिक मकसद है वे...', उद्धव का शिंदे सरकार पर निशाना

Thu, 22 Aug 2024 02:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मंगलवार को ठाणे जिले के बदलापुर शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पत्थरबाजी में कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि बदलापुर प्रदर्शन के पीछे कोई राजनीति मकसद है, वे या तो असामान्य हैं या फिर दोषियों को बचा रहे हैं। ठाकरे ने बताया कि 24 अगस्त को विपक्षी ब्लॉक महाविकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा बुलाए गए बंद के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। यह बंद केवल जागरुकता फैलाने के लिए है कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम सरकार को जगा रहे हैं। 
विज्ञापन


एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा, "जिन्हें लगता है कि इस बंद के पीछे राजनीतिक मकसद है वे या तो असामान्य हैं, या फिर दोषियों को बचा रहे हैं।" बता दें कि मंगलवार को ठाणे जिले के बदलापुर शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन और बदलापुर के अन्य हिस्सों में पत्थरबाजी में कम से कम 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाके में हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने 72 लोगों को गिरफ्तार किया। 

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि 17 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में स्कूल के अटेंडेंट को गिरफ्तार किया था। शख्स पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था। लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें