फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे का एलान, इंदौर और वाराणसी के बीच चलेगी देश की तीसरी निजी ट्रेन

Sun, 02 Feb 2020 06:01 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 27000 किलोमीटर रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने का है लक्ष्य
  • 6000 डीजल इंजन हैं रेलवे में, हर किमी पर पांच लीटर ईंधन का खर्च
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने इंदौर से वाराणसी के बीच देश की तीसरी निजी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा, आईआरसीटीसी रात में चलने वाली इस ट्रेन के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे। पिछले कुछ महीनों में दो मार्गों नई दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद पर तेजस एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।

नई दिल्ली और मुंबई स्टेशन होंगे वर्ल्ड क्लास

रेलवे ने पीपीपी मॉडल पर अमृतसर, ग्वालियर, साबरमती, नागपुर स्टेशन निर्माण की योजना तैयार कर ली है। सोमवार को निजी भागीदारी के तहत चारों स्टेशन के निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही रेलवे ने 10 और स्टेशन को निजीभागीदारी के तहत निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसमें मुंबई के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। अगले तीन महीने में इन स्टेशनों का प्रोजेक्ट फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के लिए रेलवे ने नीति में बदलाव कर फास्ट ट्रैक मोड के तहत काम करने का निर्णय लिया है।

550 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सरकार के 100 दिन पूरे होने के अंदर ही 550 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा दी गई है। इस साल 27 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लक्ष्य की घोषणा की गई है।

रेलवे लाइन के विद्युतीकरण से बचेगा डीजल इंजन का खर्च

वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान रेलवे का खर्च कम करने का एक खाका पेश करते हुए 2700 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने की बात कही। इससे डीजल इंजन के जरिये होने वाले खर्च पर लगाम लगाई जा सकेगी। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों की रफ्तार को भी बढ़ाया जा सकेगा। 

विज्ञापन


मौजूदा समय की बात करें तो रेलवे में करीब 6 हजार डीजल इंजन हैं, जबकि विद्युतीकरण वाले रेल इंजन 5500 हैं। रेलवे में बिजली उत्पादन अपने स्तर पर होने के कारण खर्च कम हो रहा है, जबकि एक डीजल इंजन एक किमी में 5 लीटर डीजल की खपत करता है। इसे ध्यान में रखते हुए अब रेलवे का जोर विद्युतीकरण पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें