फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरसः इंडिगो ने छह से 25 फरवरी तक के लिए रद्द की कोलकाता-गुआंझोऊ फ्लाइट

Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
विज्ञापन

चीन में फैले जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के कहर से दुनिया भर के देशों में हड़कंप मचा हुआ है। चीन में इस खतरनाक वायरस ने 260 लोगों की जान ले ली है और लगभग नौ हजार से ज्यादा मरीज पाए गए हैं।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय आपात घोषित किए जाने के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस ने छह से 25 फरवरी तक के लिए कोलकाता-गुआंझोऊ और सात से 26 फरवरी तक के लिए गुआंझोऊ-कोलकाता फ्लाइट को रद्द कर दिया है।

इंडिगो ने अपने यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि हम यात्रियों की परेशानी को समझ सकते हैं और हम उनके पूरे पैसे वापस करेंगे।
 

वहीं शनिवार सुबह 7:26 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान बोइंग 747 से वुहान से 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा।बोइंग 747 जंबो विमान ने शनिवार तड़के वुहान के तियान्हे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और सुबह 7:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 324 यात्रियों में तीन नाबालिग और 211 छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन


इन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला शिविर और हरियाणा के मानेसर में भारतीय सेना शिविर में 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।

आईटीबीपी ने बताया कि 324 भारतीयों में से 103 को हवाई अड्डे से छावला कैंप, दिल्ली में मेडिकल ऑब्जर्वेशन के लिए भेजा गया है। 

चीनी अधिकारियों ने स्क्रीनिंग के दौरान उच्च तापमान की सूचना के बाद छह भारतीयों को नहीं आने दिया। एक यात्री ने बताया कि उच्च तापमान की वजह से उन्हें विमान से उतार दिया गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर भी एक स्क्रीनिंग कैंप बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें