फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: विस्फोटक लगाकर चोरों ने उड़ाया एटीएम, 16 लाख लेकर हुए फरार 

Mon, 27 Dec 2021 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे के ग्रामीण इलाके में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले जुलाई में भी चोरों ने विस्फोटक से एटीएम खोलकर पैसे चुरा लिए थे। 
विज्ञापन
विस्फोटक बांधकर उड़ाया गया एटीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरों ने एक एटीएम में विस्फोटक बांधकर उसे उड़ा दिया और करीब 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना में एटीएम के पुर्जे-पुर्जे उड़ गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना पुणे के चिंबाली इलाके की है, जहां रविवार सुबह तड़के चोरों ने घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


जिलेटिन की छड़ों की मदद से उड़ाया एटीएम
चोरों ने बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से एटीएम लूट की साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने जिलेटिन की छड़ों के माध्यम से एटीएम को उड़ाया। पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी मचंक झप्पर ने बताया कि आलंदी के निकट सूनसान इलाके में लगे निजी बैंक के एटीएम को चोरों ने विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया और पैसे लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। हालांकि, अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें