इंटरनेट पर वायरल दो गधों की दोस्ती
- फोटो : social media
अगर आप जानवरों के शौकीन हैं और आपको जानवरों की आकर्षित करने वाली वीडियो या फोटो देखनी पसंद हैं तो दो गधों की दोस्ती की ये वीडियो आपको खूब पसंद आएगी। फ्लैपजैक और होरासियो नाम के दो गधे इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन दोनों की गहरी दोस्ती सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखी जा सकती है।
दि डोनकीज सेंचुरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से फ्लैपजैक और होरासियो की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो दोनों एक गोले के आकार वाले खिलौने के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की ये दोस्ती इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रही है और तेजी से वायरल भी हो रही है। नीचे दिए गए लिंक पर आप इन दोनों गधों की प्यारी दोस्ती देख सकते हैं।
दि डोनकीज सेंचुरी ने इस वीडियो को 18 जून को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, इस वीडियो को अब तक 24,000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लगभग एक मिनट की इस वीडियो में 40 से ज्यादा कॉमेन्ट आ गए हैं और 400 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।
कुछ लोगों ने इन दोनों की दोस्ती को अद्भुत बताया है तो कुछ यूजर्स इसे सच्ची दोस्ती का प्रमाण दे रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा कि इन दोनों की दोस्ती लोगों के चेहरे पर मुस्कान का कारण बन रही है। एक ने लिखा कि ये वीडियो बहुत प्यारी है और ये दोनों सालों से सच्चे दोस्त दिखाई पड़ रहे हैं।