फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 01 Jan 2019 07:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से बदल जाएंगे आपके खर्च से जुड़े कई नियम

विज्ञापन


नए साल की शुरुआत के साथ आपकी जेब से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव भी होंगे। सरकार और कंपनियों ने एक जनवरी, 2019 से कई नए फैसले लागू करने का ऐलान किया है जिसका सीधा असर आपके खर्च पर पड़ेगा। इनमें से कुछ आपकी जेब खाली करेंगे तो कई नियमों से राहत मिलेगी। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आईएनएस विराट को म्यूजियम या होटल में बदलने को सैद्धांतिक मंजूरी

नौसेना की सेवाओं से पृथक किए गए युद्धपोत आईएनएस विराट को म्यूजियम या होटल में बदलने के महाराष्ट्र सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। आईएनएस विराट को करीब तीस साल की सेवाओं के बाद एक साल पहले ही सेवाओं से अलग किया गया था।

पढ़ें पूरी खबर

अन्ना हजारे ने दी 30 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने फिर से आंदोलन करने की धमकी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर 30 जनवरी 2019 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। अन्ना ने कहा, ‘भ्रष्टाचार को रोकने वाला लोकपाल लोकायुक्त कानून तो बन गया। अब सिर्फ  कानून पर अमल करना है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

जीएसटी दर घटने से नए साल से 23 सामान और सेवाएं होंगी सस्ती

सरकार ने आम जनता को नव वर्ष का उपहार देते हुए पहली जनवरी से 23 वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दर घटा दी है। इनमें सिनेमा टिकट, टेलीविजन और स्क्रीन मॉनिटर, पावर बैंक, फ्रोजन सब्जियां, छड़ी, मार्बल के टुकड़े, नेचुरल कॉर्क, फ्लाई ऐश की ईंट आदि शामिल हैं।

पढ़ें पूरी खबर

अफ्स्पा के तहत और छह महीने के लिए ‘अशांत’ घोषित किया गया नगालैंड

विवादास्पद सशस्त्र बल विशेष शक्ति कानून (अफ्स्पा) के तहत पूरे नगालैंड को और छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। यह कानून जून के अंत तक लागू रहेगा। इस कानून के तहत सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी को भी बिना पूर्व सूचना दिए गिरफ्तार करने की शक्ति प्राप्त है।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें