फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 17 Mar 2019 04:49 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन

प्रियंका गांधी यूपी में आज से चार दिन, गांवों और घाटों पर स्वागत की तैयारी

विज्ञापन


प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



अमित शाह-पीएम मोदी की मौजूदगी में देर रात उम्मीदवारों पर मंथन खत्म, आज हो सकता है एलान

दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई है इसमें कई राज्यों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नामों विचार किया गया है। जिसका एलान रविवार को हो सकता है। बैठक में शामिल होने के लिए वरिष्ठ मंत्री अरुण जेटली, राजनाथ सिंह सुषमा स्वराज सहित कई नेता भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे थे। इनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, भाजपा नेता नित्यानंद राय समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



सुषमा स्वराज आज से मालदीव के दो दिवसीय दौरे की करेंगी शुरुआत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को अपने दो दिवसीय मालदीव दौरे की शुरुआत करेंगी। नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह की सरकार के सत्ता में आने के बाद द्वीप राष्ट्र में भारत का यह पहला पूर्ण द्विपक्षीय दौरा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस दौरे की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य ‘‘घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण’’ संबंधों को और मजबूत बनाना है। 

पढ़ें पूरी खबर..


निर्यात बढ़ने के बावजूद 11 महीने में 13 फीसदी बढ़ा देश का व्यापार घाटा

निर्यात में बढ़ोतरी के बावजूद आयात के मुकाबले उसके बेहद कम रहने से देश का व्यापार घाटा बढ़ गया है। पिछले 11 महीने के दौरान माल व सेवा क्षेत्र का कुल व्यापार घाटा 93.32 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुए 82.46 अरब डॉलर के व्यापार घाटे से 13 फीसदी ज्यादा है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक के अंतिम आंकड़े आने के बाद सरकारी आंकड़ों में इस घाटे की रकम में बदलाव भी हो सकता है। 

पढ़ें पूरी खबर..


न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल छह भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में घायल छह भारतीयों की मौत हो गई, वहीं इस घटना में मरने वालों की कुल संख्या 50 हो गई है। मृतकों में पिता-पुत्र समेत गुजरात के तीन लोग शामिल हैं। 


पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें