फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: अरुणाचल प्रदेश की जिस जमीन पर चीन ने बसाया गांव, उस पर 1959 में घुसपैठ कर पीएलए ने किया था कब्जा

Tue, 09 Nov 2021 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1959 में चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में एक ऑपरेशन में असम राइफल्स की चौकी पर हमले के बाद कब्जा कर लिया था। इसे लोंगजू घटना के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे पर भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों का जवाब सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटाआई के मुताबिक, सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सूत्रों का कहना है कि अरुणाचल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन द्वारा बनाए गए जिस गांव का उल्लेख पेंटागन की रिपोर्ट में किया गया है वह चीन के नियंत्रण वाले इलाके में है। 

विज्ञापन


1959 में चीन के कब्जे वाले इलाके में है गांव 
सूत्र ने कहा कि गांव का निर्माण चीन ने उस इलाके में किया है, जिस पर 1959 में चीनी सेना ने घुसपैठ कर कब्जा कर लिया था। 1959 में चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में एक ऑपरेशन में असम राइफल्स की चौकी पर हमले के बाद कब्जा कर लिया था। इसे लोंगजू घटना के तौर पर जाना जाता है। इसके बाद ही चीन ने इस इलाके में गांव बसाया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ लगता गांव चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में है। उसने लंबे समय से उस क्षेत्र में सेना की एक चौकी बना रखी है और यह निर्माण अचानक नहीं हुआ है। चीन लंबे समय से यह कर रहा है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें