महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से नेतृत्व व शासन डिप्लोमा के छात्रों को संबोधित करते हुए एम वेंकैया नायडू ने कहा, सांसद व विधायकों को सरकार के खिलाफ बोलने का पूरा हक है, लेकिन मर्यादा, सदाचार और संसदीय गरिमा की लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए।
उप-राष्ट्रपति भवन में सोमवार को महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से नेतृत्व व शासन डिप्लोमा के छात्रों से उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मुखातिब हुए। उन्होंने कहा- सांसद व विधायकों को सरकार के खिलाफ बोलने का पूरा हक है, लेकिन मर्यादा, सदाचार और संसदीय गरिमा की लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए।
विज्ञापन
मेरा मानना है कि सरकार जो भी प्रस्ताव रखे, विपक्ष उसका विरोध करे, लेकिन सदन के तौर पर पक्ष और विपक्ष मिलकर निपटारा करें। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- आपको लक्ष्यों के प्रति लगन के साथ अथक परिश्रम करना चाहिए।