फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह के करीबी के बेटे का कूलर के तार से दोस्त ने घोंटा गला, 37 घंटे छिपाकर रखी लाश

Tue, 08 Dec 2020 12:17 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
बोरे में मिली लाश।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रीत्व काल में उनके प्रेस अधिकारी रहे राजेंद्र जोशी के छोटे बेटे उद्भव जोशी की भोपाल में उसके दोस्त ने ही कूलर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। वह चार दिसंबर को अपने ऑफिस गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। 
विज्ञापन



उद्भव जोशी के भाई ने उसके गायब होने की रिपोर्ट अगले दिन भोपाल के बागसेवनिया थाने में दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की। इसी दौरान पुलिस को प्लास्टिक के बोरे में मीनाक्षी प्लेनेट सिटी चौराहे के पास खाली प्लॉट में बोरे में भरी एक लाश मिली। 

रिटायर्ड आयकर अधिकारी का बेटा है आरोपी, लड़की को लेकर विवाद
पुलिस ने छह घंटे में मामले का खुलासा करते हुए रिटायर्ड इनकम टैक्स अफसर के बेटे अभिजीत साकल्ले को पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि उद्भव और अभिजीत अच्छे दोस्त थे। एक दिन दोनों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद अभिजीत ने उद्भव की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पलंग के पीछे छिपाकर रखा था शव
वारदात के बाद आरोपी ने अपने दोस्त के शव को 37 घंटे तक अपने पलंग के पीछे छिपा कर रखा। आरोपी ने 6 दिसंबर को अपने चचेरे भाई की मदद से शव को बोरे में भरकरम मीनाक्षी प्लेनेट सिटी के पास फेंक दिया।

खाली प्लॉट में मिली लाश
एएसपी राजेश ने सिंह भदौरिया ने बताया कि उद्भव का स्कूटर छह दिसंबर को प्रगति पेट्रोल पंप के पास लावारिस अवस्था में मिला। तहकीकात करने पर पुलिस को सोमवार दोपहर 2:36 बजे मीनाक्षी प्लेनेट सिटी चौराहे से 30 मीटर अंदर खाली प्लॉट पर बोरे में लाश मिली। उसके गले में कूलर का वायर लिपटा हुआ मिला।

इस तरह हुआ वारदात का राजफाश
पुलिस ने जब उद्भव की जेब चेक की तो उसमें उन्हें एटीएम कार्ड नहीं मिला। पुलिस ने उसके बैंक के खाते से जानकारी ली तो पता चला कि रविवार-सोमवार को दो बार 40 हजार रुपए निकाले गए हैं। एटीएम की फुटेज चेक की गई तो पता चला पैसे निकालने वाला उद्भव का दोस्त अभिजीत साकल्ले है। इसके बाद पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभिजीत के चचेरे भाई को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें