फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccination India: दूसरे चरण में एक मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन, 40 साल से ऊपर के बीमार व 60 से ऊपर के लोगों को लगेगा टीका

Wed, 24 Feb 2021 07:23 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination: कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से होगा शुरू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देशभर में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाने की योजना है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि यह वैक्सीन 40 साल से ऊपर बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों उम्र सीमा के अंदर आने वाले लोग सरकारी केंद्रों में जाकर टीका मुफ्त में लगवा सकते हैं। हालांकि,  निजी अस्पतालों में इसके लिए रुपये लिए जाएंगे।

एक मार्च से शुरू होने जा रहे दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय कि तरफ से कहा गया कि सरकारी केंद्रों पर यह टीकाकरण मुफ्त होगा, लेकिन जो लोग निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उन्हें चार्ज देना होगा।
विज्ञापन


अगले तीन-चार दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर फैसला ले लेगा कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए कितनी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस संबंध में मैन्यूफैक्चरर्स और अस्पतालों से बात कर रहा है।

दुनियाभर में देशों  देशें ने टीकाकरण पिछले साल ही शुरू कर दिया था। इनमें चीन ने पिछले साल जून में और रूस ने अगस्त में वैक्सीनेशन शुरू किया था। वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन समेत ज्यादातर देशों में दिसंबर में वैक्सीन लगनी शुरू हुई। 

इधर भारत में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से शुरू की गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 फरवरी तक दुनियाभर में 21 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा अमेरिका में 6.41 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन


इसके बाद चीन में 4.05 करोड़, यूरोपीय संघ में 2.7 करोड़, यूके में 1.8 करोड़ और भारत में 1.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें