फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता की पीएम मोदी को चिट्ठी, कहा- चुनाव से पहले बंगाल के लोगों को मुफ्त में दें टीका

Wed, 24 Feb 2021 07:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के लोगों को मुफ्त में कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य को टीका उपलब्ध कराने में मदद का अनुरोध किया।

विज्ञापन


मोदी के लिखे पत्र में बनर्जी ने कहा कि सभी संबंधित लोगों के स्वास्थ्य व कुशलता के लिये तत्काल त्वरित टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकता है। पत्र में कहा गया है कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया उचित प्राधिकार के समक्ष यह मामला उठाइए जिससे राज्य सरकार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर तय स्थानों से टीका खरीद सके क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार सभी लोगों को मुफ्त में टीका देना चाहती है।
 




पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। राज्य में मंगलवार तक कम से कम 8 लाख स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। पत्र में ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़े पैमाने पर आम लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीन खरीदने का फैसला किया है।  हमारा आपसे अनुरोध है कि कृपया उचित अथॉरिटी से बात करें, ताकि राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर टीकों को खरीद सके  पश्चिम बंगाल सरकार सभी लोगों को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा देना चाहती है।
विज्ञापन


कोयला चोरी में भतीजे की पत्नी से सीबीआई पूछताछ पर बिफरीं
वहीं ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना गुस्सा निकालते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। अपने भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी के खिलाफ सीबीआई पूछताछ से बिफरी ममता ने एक मोदी को ‘सबसे बड़ा दंगाबाज’ बताते हुए कहा कि उनका हाल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा होगा।
हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने यह भी कहा कि मोदी और अमित शाह देशभर में झूठ और घृणा फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। ट्रंप के साथ जो हुआ, मोदी को उससे भी बुरे दौर का सामना करना पड़ेगा। चुनावी गर्मागर्मी के बीच मुख्यमंत्री ने कहा, विधानसभा चुनाव में मैं ही गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी। सभी शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से जाएंगे। कोयले की कथित चोरी के मामले में भतीजे की पत्नी से सीबीआई पूछताछ की आलोचना करते हुए कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। इसी रैली में क्रिकेटर मनोज तिवारी सहित कई बांग्ला अभिनेता टीएमसी में शामिल हुए।


पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में ममता इलेक्ट्रिक स्कूटर से कार्यालय पहुंचीं
गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रील-डीजल की बढ़ती कीमतों का अनूठे ढंग से विरोध किया है। ममता बनर्जी गले में महंगाई का पोस्टर लटका कर इलेक्ट्रिक स्कूटर से मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची। ममता बनर्जी जिस स्कूटर पर बैठी थीं, उसे कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम चला रहे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें