फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिख सकता है रमजान का चांद, नमाज के लिए मस्जिदों में पूरी हुई तैयारी

Mon, 06 Jun 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा
विज्ञापन
बेसब्री से रमजान का इंतजार कर रहे लोगों को आज रमजानुल मुबारक का चांद दिख सकता है। पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार रमजान का चांद 29 का हो। अगर चांद 29 का होता है मंगलवार से पहला रोजा शुरू हो जाएगा और अगर चांद 30 का हुआ तो लोगों को रमजान के लिए एक दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल रमजान को लेकर मस्जिदों में तैयारी पूरी हो चुकी है। खास तौर से तरावीह की नमाज को लेकर तैयारी पूरी है। तरावीह के दिन और हाफिज मुकर्रर हो गए हैं। यहां से कई हाफिज दूसरे शहरों में तरावीह की नमाज पढ़ाने को निकल भी चुके हैं।

रमजान का चांद अगर सोमवार को दिख गया तो सोमवार से ही तरावीह की नमाज मस्जिदों में शुरू हो जाएगी। अलग अलग मस्जिदों में अलग अलग दिनों की तरावीह की नमाज होगी। तीन दिनों की तरावीह की नमाज बेनियाबाग मस्जिद, कचहरी परिसर स्थित मस्जिद, मदरसा खानमजान अर्दलीबाजार सहित कई जगहों पर होगी।
विज्ञापन


इसी तरह पांच, सात, दस, 11, 15 और 20 दिनों की नमाज शहर की तमाम मस्जिदों में होनी है। ज्ञानवापी मस्जिद, सदाबाद मस्जिद, बीबी हटिया मस्जिद में 10 दिन की नमाज होगी। मस्जिद सोठा बासठ में सात दिन, मस्जिद बैतुस्सलाम, रशीदिया मस्जिद, मंडुवाडीह मस्जिद में 11 दिन की नमाज होगी। बड़ी मस्जिद नवाबगंज में 12, नगीना मस्जिद व नूरी रिजविया मस्जिद में 15, नूरी मस्जिद में 14, मुंशी मस्जिद में 13 दिन की तरावीह की नमाज होनी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें