फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के वो 10 बड़े जुमले, जो चढ़ गए जुबान पर

Wed, 17 May 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Present by: आनंद
विज्ञापन
1 of 11
प्रधानमंत्री मोदी के तीन साल हो चुके है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्या हुआ पीएम मोदी के वादों का और क्या हुआ उनके  जुमलों का। जानने मोदी के 10 जुमले जो आज भी लोग अपनी जुबान से बोलते है।
विज्ञापन

56 इंच का सीना

2 of 11
2014 को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए। उनके इस जुमले को लेकर आज तक विपक्षी पार्टियां उससे सवाल करते है और सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जाता है।
 
विज्ञापन

मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस

3 of 11
मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का एक ऐसे जुमला था जिसको लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को याद किया जाता है। 

हर खाते में 15 लाख 

4 of 11
2014 के अपने चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश से कालाधन वापस लाने का वादा किया था। साथ ही कहा था कि हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपये भी आयेंगे। पीएम के इस जुमले को लेकर विपक्ष के साथ देश की जनता भी प्रधानमंत्री से सवाल करती है।
 
विज्ञापन

SCAM का फोर्मुला

5 of 11
उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ की एक रैली में स्कैम की नया अर्थ बताया था। उन्होनें S से समाजवादी, C से कांग्रेस, A से अखिलेश और M से मायावती को बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया में तमाम नेताओं ने अपनी-अपनी परिभाषा दी थी।
 
विज्ञापन

गधे की तरह काम करने वाला पीएम

6 of 11
यूपी चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के गधा बताया था। जिस पर पीएम मोदी ने जवाबी वार करते हुए कहा कि मैं गर्व से गधे से प्रेरणा लेता हूं और देश के लिए गधे की तरह काम करता हूं। सवा सौ करोड़ देशवासी मेरे मालिक हैं। गधा वफादार होता है उसे जो काम दिया जाता है वह पूरा करता है।
विज्ञापन

मैं यूपी का गोद लिया बेटा

7 of 11
उत्तर प्रदेश की एक रैली में पीएम मोदी ने खुद को यूपी का बेटा बताया था। उन्होंने कहा कि यूपी ने मुझे गोद लिया है और यूपी मेरा माईबाप है। मैं माईबाप को नहीं छोड़ूगा। मैं भले ही गोद लिया हूं, लेकिन यूपी की चिंता है मुझे... यहां की स्थिति बदलना मेरा कर्तव्य है। इस कर्तव्य को निभाने के लिए मुझे लोगों का आशीर्वाद चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के इस जुमले पर विपक्ष ने उन्हें जम के घेरा था।

 मै बनारस का बेटा मुझे गंगा मां ने बुलाया है

8 of 11
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसद क्षेत्र में जाकर कहा था कि मैं बनारस का बेटा हूं और मुझे गंगा मां ने बुलाया है। पीएम मोदी के इस जुमले को लेकर आज भी विपक्ष उनसे सवाल करता है।
 

अच्छे दिन आने वाले है

9 of 11
यह जुमला ने पीएम मोदी का ही नहीं बल्कि पुरी बीजेपी पार्टी का मुख्य जुमला है। मगर हर दिन महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को घेरता है।
 

बहुत हुआ भ्रष्टाचार, अबकी बार मोदी सरकार

10 of 11
बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के लिए बहुत हुआ भ्रष्टाचार, अबकी बार मोदी सरकार जुमले का जम का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

सबका साथ सब का विकास

11 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सबसे मुख्य जुमलों में से एक जुमला रहा है। पीएम के इस जुमले को लेकर देश की जनता ने विश्वास दिखा। वहीं विपक्ष पीएम मोदी और मोदी सरकार को लेकर हमेशा घेरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें