फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता के बाद पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस की सेवा भी रद्द की

Fri, 09 Aug 2019 08:08 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
थार एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : भारतीय रेलवे
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर देगा जो राजस्थान सीमा के मार्फत भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी और द्विपक्षीय संबंधों को कमतर करने का निर्णय किया था।

रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की और कहा कि शुक्रवार की देर रात अंतिम ट्रेन भारत के लिए रवाना होगी। यह जानकारी आधिकारिक एपीपी संवाद समिति ने दी।
विज्ञापन


एजेंसी ने रेल मंत्री के हवाले से कहा, "जब तक मैं रेल मंत्री हूं थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी।" 

थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार की रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 133 किलोमीटर लंबी नयी पटरियां 13 अरब रुपये की लागत से बनी थी और अब इन पटरियों का इस्तेमाल थार कोयला परियोजना के लिए किया जाएगा।

थार एक्सप्रेस राजस्थान सीमा के आर-पार रहने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय रही है और उन पाकिस्तानी हिंदुओं की भी पसंदीदा रही है जो भारत आना चाहते थे।

एक अनुमान के मुताबिक पिछले 13 वर्षों में चार लाख से अधिक यात्रियों ने इस रेलगाड़ी की सेवा ली है।

यह ट्रेन बाड़मेर जिले में सीमा पर शनिवार की सुबह लगभग सात बजे मुनाबाव पहुंचती है। एक अनुमान के अनुसार पिछले 13 साल में चार लाख से अधिक यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें