फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane: प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा गया; बीते दिन हुए थे गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 04:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

इससे पहले ठाणे पुलिस की एसआईटी टीम ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
प्रिया सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ द्वारा प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ठाणे की एक कोर्ट ने तीनों आरोपियों अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले ठाणे पुलिस की एसआईटी टीम ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया था, जिससे महिला को कुचला गया था। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) महेश पाटिल ने बताया कि तीनों को बीती रात में लगभग 8:50 बजे पकड़ा गया। साथ ही घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक लैंडरोवर को जब्त कर लिया गया। कासरवडावली पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें