फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे: मानसिक तौर पर बीमार किशोर को फोन नंबर के टैटू से माता-पिता से मिलाया

Mon, 30 Aug 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे

सार

  • रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के मुताबिक, किशोर को ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए देखा गया
  • जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि उसके एक हाथ पर एक मोबाइल फोन नंबर का टैटू गुदवाया हुआ था
विज्ञापन
missing- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश से लापता मानसिक तौर पर बीमार एक किशोर फोन नंबर के टैटू की वजह से 24 घंटे के भीतर अपने माता-पिता तक पहुंच गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी के मुताबिक किशोर को शुक्रवार शाम ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए देखा गया।

विज्ञापन


लड़के ने आरपीएफ कर्मियों को बताया था कि उसका नाम अंकित है और वह जबलपुर का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि उसके एक हाथ पर एक मोबाइल फोन नंबर का टैटू गुदवाया हुआ है।

उस मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर एक महिला ने फोन उठाया, जिसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अंकित सिंह बृहस्पतिवार से लापता है। शनिवार रात को लड़के को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक अंकित संभवत: जबलपुर रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र की ट्रेन पर सवार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें