फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता पर वार, रिश्ते तार-तार: स्वादिष्ट खाना नहीं दिया तो हैवान बना बेटा, दरांती से हमला कर मां की हत्या की

Tue, 28 Nov 2023 09:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

पड़ोस के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने नींद की बहुत सारी गोलियां ले ली थीं। 
विज्ञापन
महिला और उसके बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मानवता की सारी हदें पार करने वाली खबर सामने आई हैं। ठाणे में एक शख्स ने अपनी 55 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या करने की वजह जानकर आप के पैरों से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, बताया जा रहा है कि स्वादिष्ट खाना नहीं देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


वेलु गांव की घटना
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम मुरबाद तालुका के वेलु गांव की है। महिला और उसके बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

दोनों के बीच झगड़ा
इसी क्रम में, रविवार को शख्स ने अपनी मां से शिकायत की कि वह उसे स्वादिष्ठ खाना नहीं खिलाती है। फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। व्यक्ति को गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले से महिला की मौत हो गई। 

आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं
पड़ोस के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने नींद की बहुत सारी गोलियां ले ली थीं। रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें