फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की रिपोर्ट का खुलासा, पठानकोट जैसे एक और हमले की हो रही है तैयारी

Wed, 25 May 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पठानकोट हमले जैसा हो सकता है एक और हमला - फोटो : Reuters
विज्ञापन
आतंकी एक बार फिर से पठानकोट जैसा हमला करने की फिराक में हैं। ये हमला उत्तरी भारत के किसी शहर में सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इस हमले के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और इंडियन मुजाहिदीन आतंकियों को मदद मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस की तरफ से पंजाब सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में दी गई है। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसमें हमले की बहुत सी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जैश ए मोहम्मद के कमांडर अवैस मोहम्मद को मलेशिया के नकली पासपोर्ट पर मलेशिया भेजा गया है। वहां से उसे भारत में घुसाकर आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना है।

यह रिपोर्ट पंजाब सरकार को 18 मई को भेजी गई थी। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के भेजे जाने से सिर्फ दो महीने पहले ही पाकिस्तान की ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम पठानकोट हमले में पाकिस्तान की भूमिका होने के विवाद के चलते छानबीन करने आई थी।
विज्ञापन


अपनी नई योजना के तहत जैश ए मोहम्मद ने पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तुंख्वा में करीब 3 नए ऑफिस खोले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैश ए मोहम्मद कोहाट और हजारा में अपने नेटवर्क को मजबूत बना रहा है और वहां के ऑफिसों को भी दुरुस्त कर रहा है। जैश ए मोहम्मद नए लोगों की भर्ती भी कर रहा है। बालाकोट में एक नया ट्रेनिंग सेंटर भी खोला गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें