फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को टोपी पहने दिखाया, बजरंग दल के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Wed, 25 May 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बजरंग दल की ट्रेनिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन
हाल ही में बजरंग दल ने अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें आतंकियों को मुस्लिम टोपी पहने हुए दिखाया गया था। अब उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में बजरंग दल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए के तहत धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फैजाबाद के एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
FIR registered against Bajrang Dal u/s 153A IPC (promoting enmity b/w diff groups),matter being investigated-Sankalp Sharma,SP City Faizabad — ANI (@ANI_news) May 25, 2016

यह ट्रेनिंग आतंकी हमले से लड़ने के लिए दी जा रही है। जहां एक ओर इस तरह की ट्रेनिंग देने पर बजरंग दल के खिलाफ केस दर्ज हो गया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने अयोध्या में बजरंग दल द्वारा आयोजित स्व रक्षा शिविर में हथियारों के साथ ट्रेनिंग दिए जाने के सवाल पर कहा कि इससे कोई हर्ज नहीं है। जो आदमी स्वयं अपनी रक्षा नहीं कर सकता है, वह समाज की रक्षा कैसे कर सकता है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह देखना जरूरी है कि प्रशिक्षण शिविर के पीछे का वास्तविक मकसद क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WATCH: Bajrang Dal conducts its annual self defence camps in Ayodhya (UP) (14/05/16)https://t.co/SYsjoX1q6Q — ANI (@ANI_news) May 23, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें