फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: कोलकाता में चाइनीज निमोनिया से संक्रमित पाई गई दस साल की बच्ची, नवंबर में इससे चीन में मचा था हाहाकार

Wed, 03 Jan 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

माइकोप्लाज्मा निमोनिया को चीनी निमोनिया भी कहा जाता है, क्योंकि पिछले साल चीन में माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण सांस में दिक्कत होने के कई मामले देखे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में एक दस वर्षीय बच्ची में चाइनीज निमोनिया का एक दुर्लभ प्रकार माइकोप्लाज्मा निमोनिया पाया गया है। दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी में रहने वाली बच्ची को सांस लेने में समस्या, बुखार और खांसी की शिकायत के बाद 25 दिसंबर को पार्क सर्कस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची में माइकोप्लाज्मा निमोनिया पाया। 
विज्ञापन


एम्स-दिल्ली में सात मरीज संक्रमित
माइकोप्लाज्मा निमोनिया को चीनी निमोनिया या चाइनीज निमोनिया भी कहा जाता है, क्योंकि पिछले साल चीन में माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण सांस में दिक्कत होने के कई मामले देखे गए थे। एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों ने पिछले हफ्ते करीबन सात मरीजों में यह संक्रमण देखा, जिसमें ज्यादातर बच्चे थे।

बता दें कि 'माइकोप्लाज्मा निमोनिया' बैक्टीरिया है जिससे मुख्य रूप से श्वसन पर असर पड़ता है। चीन के अलावा, अमेरिका सहित अन्य देशों में भी माइकोप्लाज्मा निमोनिया के संक्रमण का प्रभाव देखा गया।
विज्ञापन


बच्ची पर हो रहा दवाओं का असर
कोलकाता के अस्पताल में बच्ची पर इलाज का असर हो रहा है। अस्पताल के बाल चिकित्सा प्रमुख जयदेब दे ने कहा, 'दवाओं के कारण बच्ची में सुधार देखा जा रहा है। उसे फिलहाल किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई है।' बच्ची के एक्स-रे में डॉक्टरों ने बताया कि इस संक्रमण ने लड़की के फेफड़ों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें