तेलंगाना के हनमकोंडा के आत्मकुर गांव निवासी राजेश (32) अमेरिका के मिसिसपी में रहते थे। हनमकोंडा से एम फार्मा पूरा करने के बाद राजेश आगे की पढ़ाई के लिए 2016 में अमेरिका चले गए थे।
तेलंगाना के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। उसके परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से मदद मांगी है। युवक 2016 से अमेरिका में रह रहा था।
विज्ञापन
तेलंगाना के हनमकोंडा के आत्मकुर गांव निवासी राजेश (32) अमेरिका के मिसिसपी में रहते थे। हनमकोंडा से एम फार्मा पूरा करने के बाद राजेश आगे की पढ़ाई के लिए 2016 में अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अमेरिका में एमएस किया और वहीं पर कार्यरत थे। कोविड महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई। वर्तमान में वह पार्ट टाइम नौकरी कर रहे थे। अमेरिका में रहने वाले उनके दोस्तों ने बृहस्पतिवार को परिवार को राजेश की मौत की जानकारी दी।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम केंद्र और राज्य सरकारों से राजेश के शव को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील करते हैं। राजेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अमेरिका जाने की स्थिति में नहीं हैं। राजेश की मृत्यु के कारणों की उन्हें अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उन्हें बताया गया है कि राजेश का शुगर लेवल अधिक था और स्ट्रोक से उनकी मृत्यु हो गई। राजेश के पिता का पिछले साल निधन हो गया था। वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका था।